Ro no D15139/23

पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है :उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

*हर पौधा मां के प्रति श्रद्धा और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा है: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल*

*कबीरधाम में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ महाअभियान का शुभारंभ, 5.47 लाख पौधों का होगा रोपण*

रायपुर, 25 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पर्यावरण के प्रति उनकी दूरदृष्टि को साकार करते हुए आज कबीरधाम जिले में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ पूरे जिले में एक साथ किया गया। यह अभियान 25 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत जिले में कुल 5.47 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

इस महाअभियान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कवर्धा विकासखंड के ग्राम पँचायत जिंदा और जिला अस्पताल के मैदान में छायादार पौधा रोपण कर किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, यह हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। जिस तरह हम मां की सेवा करते हैं, उसी भावना से एक पौधा लगाकर धरती माता को समर्पित करें।” उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशभर में हरित क्रांति की दिशा में ठोस कार्य कर रही है, और कबीरधाम जिले की यह सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायक है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि “हर पौधा केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार है। यह अभियान मां के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति ज़िम्मेदारी का प्रतीक है।” उन्होंने अभियान में सम्मिलित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेशर पटेल, सीजीएमएससी के चेयरमैन श्री दीपक म्हस्के, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

*5.47 लाख पौधों का लक्ष्य, जिले के चारों विकासखंडों में चल रहा महाअभियान*

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जानकारी दी कि महाअभियान के अंतर्गत जिले में कुल 5,47,112 पौधे रोपे जाएंगे, जिनमें 4,67,000 पौधे ग्राम पंचायतों में तथा 80,112 पौधे शैक्षणिक संस्थानों में लगाए जाएंगे।

  • Related Posts

    08, 09 एवं 16 अगस्त को होगी शीघ्रलेखन एवं कम्प्यूटर मुद्रलेखन कौशल परीक्षा,

    प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना SMS के माध्यम से भेजी गई   रायपुर,04 अगस्त 2026/शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा अंग्रेजी एवं…

    Read more

    स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    *स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक*   04 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता