Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दसरू को प्रदान की मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

*संतु बैगा को मिला वैशाखी का सहारा, उपमुख्यमंत्री का जताया आभार*

*रायपुर, 26 नवम्बर 2025/* दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने और उन्हें दैनिक जीवन में सहजता प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय से दो हितग्राहियों को सहायक उपकरणों का वितरण किया। जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायत लब्दा के ग्राम जोकपानी निवासी दसरू सिंह मरकाम को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान किया। मोटरचालित इस ट्रायसाइकिल से अब दसरू आवागमन एवं अन्य दैनिक कार्य आसानी से कर पाएंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके जीवन में नई आशा और आत्मनिर्भरता का संबल बनेगा।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम झुरगी दादर के निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा से आने वाले संतु बैगा को एक जोड़ी बैसाखी प्रदान की गई। बैसाखी मिलने से संतु बैगा ने खुशी जताते हुए कहा कि अब वे दैनिक गतिविधियों में आसानी से बिना किसी के सहारे के स्वतंत्र रूप से कर सकेंगे।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी दिव्यांगजन सुविधा के अभाव में पीछे न रहे। सहायक उपकरण वितरण जैसी पहलें न केवल राहत देती हैं बल्कि लाभार्थियों में आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। उन्होंने प्रशासनिक टीम को निर्देशित किया कि ऐसे पात्र लोगों को चिन्हित कर निरंतर सहयोग उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक