Ro no D15139/23

लघु वनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन हेतु कार्ययोजना बनाकर ग्रामीणों के आजिविका को बढ़ाये-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक*

रायपुर, 09 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने बीते दिनों बीजापुर प्रवास के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर कम्युनिटी पुलिसिंग सिविक एक्शन सहित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नियद नेल्लानार क्षेत्रों में बिजली पानी सड़क स्कूल आंगनबाड़ी सहित मूलभूत सुविधाओं की पहुंच तथा वर्षों से वंचित ग्रामीणों को मूलभूत दस्तावेज सुलभ कराए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। परंपरागत व्यवसाय लघु वनोपज के उपलब्धता अनुसार संग्रहण प्रसंस्करण तथा व्यापक स्तर बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने विपणन हेतु आवश्यक कार्य योजना बनाकर आर्थिक संवृद्धिकरण की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बने लखपति दीदी एवं स्व सहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया गया। वहीं नक्सल पीड़ित एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों के रोजगार के अवसर और कौशल विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए नियमित रूप से आर्थिक गतिविधियों का संचालन करने को कहा गया।नियद नेल्लानार क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैम्पों के समीप गांवों में पढ़ें लिखे युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण देकर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र चलाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार को लेकर बैंक सखी, एटीएम सुविधा सहित नवीन बैंकों के स्थापना हेतु जिला स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षा हेतु संचालित युवा कैरियर एकेडमी में अध्ययनरत सुदूर क्षेत्रों के युवाओं की आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा श्री नंदलाल मुड़ामी,सचिव छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री भीम सिंह, आयुक्त बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर श्री सुंदरराज पी, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, डीएफओ श्री रंगानाथन रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे सहित वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को रायपुर, 2 अप्रैल 2026। स्वदेशी अपनाने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीजी…

    Read more

    जगदलपुर में जनजातीय खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

    *ओडिशा ने लहराया परचम, झारखंड को दूसरा स्थान* रायपुर, 2 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर के हृदय स्थल जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित प्रथम श्खेलो इंडिया ट्राइबल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत