Ro no D15139/23

गुरु तेग़ बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी यात्रा में दिव्य अस्त्रों की भव्य आरती, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

कवर्धा-सिखों के नवमे गुरु, गुरु तेग़ बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर असम से प्रारंभ हुई ऐतिहासिक यात्रा का आज कवर्धा में भव्य स्वागत किया गया। यह पावन यात्रा पूरे भारत के अनेक राज्यों से होकर अंततः अनंतपुर साहिब में संपन्न होगी।

यात्रा की झांकी में हिन्द के चादर कहे जाने वाले गुरु तेग़ बहादुर जी के दिव्य शस्त्र, गुरु अर्जन देव जी एवं गुरु गोविंद सिंह जी के दिव्य शस्त्र विशेष दर्शन हेतु रखे गए थे। पंच प्यारे की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहब जी भी पावन स्वरूप में विराजित रहे, जिनका श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर वंदन किया।

कवर्धा पहुँचने पर स्थानीय सिग्नल चौक पर दिव्य अस्त्रों की भव्य आरती की गई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के नेतृत्व में श्री गुरु ग्रंथ साहब जी एवं दिव्य अस्त्रों का विधिवत आरती कर स्वागत किया गया। यात्रा के कवर्धा आगमन पर स्थानीय सिख समाज के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा गुरु तेग़ बहादुर जी ने अपनी शहादत से पूरे हिन्दुस्तान को धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया। उनका त्याग और बलिदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। कवर्धा में इस यात्रा का आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात है। श्री गुरु ग्रंथ साहब जी एवं दिव्य अस्त्रों का दर्शन और आरती करना अविस्मरणीय क्षण है।”
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल साहू, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सतविदर पाहुजा, भाजपा कार्यकर्ता, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांग जनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

    *कबीरधाम सबसे आगे* *महात्मा गांधी नरेगा योजना के अलग-अलग पैरामीटर्स पर जिले ने हासिल की कई उपलब्धियां* कवर्धा-दिनांक 01/04/2026 (IMNB NEWS AGENCY) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत