धमतरी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन, नम्रता गांधी ने उप अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, कुरूद केशु चन्द्राकर को सेक्टर क्रमांक 07 ग्राम पंचायत भवन चटौद का सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। गौरतलब है कि जनपद पंचायत कुरूद के क्लस्टर क्रमांक 07 के लिए पूर्व में सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग श्री ए.के.मत्स्यपाल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया था। श्री मत्स्यपाल के पारिवारिक सदस्य के निधन होने की सूचना प्रदान करते हुए आकस्मिक अवकाश पर चले जाने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग श्रीमती केशु चन्द्राकर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित* *नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक विजय में पुलिस जवानों के अदम्य साहस और…
Read more







