Ro no D15139/23

सिंचाई की चुनौतियों के बावजूद कोरबा के किसानों को अच्छी फसल और उचित समर्थन मूल्य से मिली राहत

विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम ठाड़पखना के किसान गुलाब सिंह ने बताया कि इस वर्ष उनकी धान की फसल अच्छी रही है और उन्हें अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलने की उम्मीद है। लगभग 6-7 एकड़ खेत में उगाई गई फसल की मिंजाई में व्यस्त किसान ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई का कोई साधन नहीं है, इसलिए वर्षा पर ही पूरी तरह निर्भर रहना पड़ता है।
गुलाब सिंह ने बताया कि बारिश इस साल भी अनुकूल रही और उनकी फसल अपेक्षित मात्रा में हुई। उन्होंने कहा “किसान के लिए आसमान और सरकार ही भगवान हैं। अच्छी बारिश और सरकार द्वारा उचित मूल्य मिलने पर ही मेहनत का पूरा मोल मिलता है। हमारी खुशी तब पूरी होती है जब फसल बेचकर घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने का सपना पूरा होता है।“ उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने अपनी फसल बेची थी, और प्रति क्विंटल 3100 रुपये के समर्थन मूल्य के साथ दो साल का बकाया बोनस भी उन्हें मिला था। इस बार भी उन्हें उम्मीद है कि उन्हें अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। किसान गुलाब सिंह ने धान बेचने की प्रक्रिया में हुए सुधार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले धान उपार्जन केंद्र तक पहुंचने और तौल कराने में कठिनाई होती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया सुविधाजनक हो गई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त राशि को किसानों के लिए महत्वपूर्ण बताया। गुलाब सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के कल्याण और कृषक उन्नति के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की और कहा कि इससे किसानों को राहत मिल रही है। मिंजाई पूरा होने के बाद वह अपनी फसल को उपार्जन केंद्र में बेचेंगे और इसके लिए पंजीयन भी कर लिया है। इस तरह कोरबा के किसान वर्षा और सरकारी समर्थन के भरोसे अपनी मेहनत का पूरा लाभ उठाते हुए खुशहाल जीवन की ओर अग्रसर हैं।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…