Ro no D15139/23

बच्चों की रुचि के अनुरूप कला एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा का करें विकास रू कलेक्टर  रोहित व्यास

 कलेक्टर  रोहित व्यास ने समर कैम्प के समापन समारोह में प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र
15 दिवसीय उल्लास समर कैम्प में वेस्टर्न डांस, भरतनाट्यम एवं चित्रकला का दिया गया प्रशिक्षण

जशपुरनगर 17 जून 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज संकल्प शिक्षण संस्थान में छत्तीसगढ़िया क्लाउड ए सोशियो कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन, पुरानी टोली द्वारा आयोजित 15 दिवसीय उल्लास समर कैम्प के समापन समारोह में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। समर कैंप में बच्चों को वेस्टर्न डांस, भरतनाट्यम एवं चित्रकला का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर संकल्प शिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री विनोद गुप्ता, सोशियो कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार पांडेय, कलाकार श्री प्रभात सिंह, नृत्य प्रशिक्षक सुश्री मनीषा भगत तथा चित्रकला प्रशिक्षक श्रीमती सुमन साहू एवं श्री टेसु सूर्यवंशी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री व्यास ने समर कैंप के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चित्रकला, नृत्य, संगीत और अन्य कलाएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने पालकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को केवल समर कैंप तक ही सीमित न रखें, बल्कि उनकी रुचि के अनुसार वर्षभर कला एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से विकसित हो रहा है और कई प्रकार की कलाकृतियां भी एआई के माध्यम से तैयार की जा रही हैं, लेकिन एक इंसान की कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता और विचार प्रक्रिया का कोई विकल्प नहीं है। कला हमारी आत्मा से जुड़ी होती है और इसी के माध्यम से व्यक्ति अपनी प्रतिभा एवं कौशल को दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है।
कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि यदि किसी बच्चे की रुचि नृत्य, संगीत, चित्रकला, पेंटिंग, स्कल्पचर अथवा अन्य किसी कला विधा में दिखाई देती है तो पालकों को उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इससे बच्चों की रचनात्मक क्षमता का विकास होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। कलेक्टर श्री व्यास ने प्रशिक्षक श्री आनंद पाण्डे और उनकी टीम के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से जिले के बच्चों कलात्मक प्रतिभा का विकास हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में एक कला केंद्र स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके माध्यम से बच्चों को  नृत्य, चित्रकला एवं अन्य कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने समर कैंप में भाग लेने वाले सभी बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने उत्कृष्ट चित्रकारी और नृत्यकला प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ समापन समारोह
समापन समारोह में बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं तथा चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। भरतनाट्यम में दीक्षा मिंज, शनि सिंह, वर्तिका पाठक, अथर्व पांडेय, अंशिका पांडे, समृद्धि पांडे, अभ्युदय, अमीषा कश्यप, अनन्या और अमायरा खूँटे सहित अन्य बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं चित्रकला प्रशिक्षण में अथर्व पांडे, अंशिका पांडे, दीक्षा मिंज, देवव्रत बाजपेयी, अभिनव तिवारी, प्रियम कौशल, कृषव सतपती, वेदांत मिश्रा, दिव्यांश मिश्रा और प्रियांश चौबे सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, पालक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य

      मंत्री रामविचार नेताम और प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने संयुक्त प्रेसवार्ता में रखीं आदिम जाति विकास विभाग की उपलब्धियां रायपुर, 13 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार के पिछले ढाई वर्षों…

    Read more

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’