Ro no D15139/23

42 क्लस्टर के दो सौ से अधिक गांवों तक पहुंचा विकसित कृषि संकल्प रथ

अभियान के तहत किसानों को खेती के उन्नत तरीकों की दी जा रही जानकारी

नई-नई तकनीकों, फसल चक्र परिवर्तन और उन्नत कृषि के बता रहे फायदे

धमतरी । विकसित कृषि संकल्प अभियान की संकल्पना को साकार एवं किसान, अनुसंधान और विज्ञान क मंच पर लाने के उद्देश्य से जिले में सित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कृषि वैज्ञानिकों-अधिकारियों की टीम 29 मई से प्रतिदिन जिले के क्लस्टर गांवों में जाकर चालू खरीफ मौसम में लगाई जाने वाली फसलों की उन्नत काश्त तकनीकों की जानकारी किसानों को दे रही है। अब तक 42 क्लस्टरों के 210 गांवों तक कृषि रथं पहुंच चुका है। किसानों को नई-नई तकनीकों, फसल चक्र परिवर्तन, उन्नत बीज के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रगतिशील किसानों द्वारा भी खेती की उन्नत तकनीकें साझा की जा रहीं हैं।

जिले के नगरी एवं धमतरी विकासखण्ड के 12-12 क्लस्टरों में, मगरलोड विकासखण्ड के 10 क्लस्टरों में और कुरूद विकासखण्ड के 8 क्लस्टरों में यह कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। इन कार्यक्रमों में अब तक 210 गांवों के लगभग दो हजार से अधिक किसानों ने कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में भाग लिया है। विकसित कृषि संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों के लिए वैज्ञानिक तकनीकी सुझाव प्रदान करना, नए कृषि तकनीकों का प्रसार करना, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान के तहत किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों जैसे सीड ड्रिल, प्लांटर मशीन, पैड़ी ट्रांसप्लांटर, ब्रॉड बेड परो मशीन का उपयोग बढ़ाने, ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन, समन्वित कृषि प्रणाली, बीज उपचार, जल संरक्षण, समन्वित कीट प्रबंधन, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल चक्र परिवर्तन और लाभदायक पसलों के बारे में जानकारी दी जा रही है। अभियान के तहत किसानों को कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी आदि विभागों की सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। गांवों के प्रगतिशील किसान भी इस दौरान अपने अनुभव साझा कर रहे हैं और दूसरों को नई कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिले के उप संचालक श्री मोनेश साहू ने बताया कि इस अभियान के दौरान विभागीय अधिकारी और वैज्ञानिक किसानों से फीडबैक भी ले रहे हैं। यह फीडबैक पारंपरिक ज्ञान, नवाचारी अनुभवों पर आधारित है। इस फीडबैंक का उपयोग कृषि क्षेत्र में अनुसंधान संस्थानों और जलवायु परिवर्तन के बीच खेती को लाभदायक तथा टिकाऊ बनाने के प्रयोगों में किया जाएगा।

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा