Ro no D15139/23

विकसित कृषि संकल्प अभियान – कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी के वैज्ञानिक दे रहे नवीन कृषि तकनीक की जानकारी

राजनांदगांव 04 जून 2025। विकसित कृषि संकल्प अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी के वैज्ञानिक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी किसानों के गांव एवं खेतों में पहुंचकर कृषकों से सीधा संवाद कर कृषि एवं कृषि से संबंधित नवीन तकनीक की जानकारी प्रदान कर रहे है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों एवं कृषि विशेषज्ञों के तीन दल अलग-अलग विकासखंडों में पहुंचकर कृषि के नवीन तकनीक एवं शासन द्वारा कृषकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहे है। जिसके तहत राजनांदगांव विकासखंड में डॉ. नूतन रामटेके एवं श्रीमती अंजलि घृतलहरे, डोंगरगढ़ विकासखंड में डॉ. अतुल डांगे एवं श्री जीतेन्द्र मेश्राम, छुरिया विकासखंड में डॉ. योगेन्द्र श्रीवास एवं श्री आशीष गौरव शुक्ला द्वारा विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर किसानों के उन्नयन हेतु उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक कृषि उपकरणों, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे है। साथ ही अभियान के दौरान खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों की उन्नत एवं वैज्ञानिक तकनीक, प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों का जीवंत प्रदर्शन, बीज उपचार, धान की सीधी बुआई विधि, पशुपालन एवं उन्नत पशु नस्ल की जानकारी, कृषि ड्रोन तकनीक, मत्स्य पालन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसल में संतुलित पोषक तत्वों का उपयोग एवं नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले एवं विकासखंड के जनप्रतिनिधि एवं प्रगतिशील किसान शिविरों में उपस्थित होकर किसानों को कृषि की नवीन तकनीक अपनाने हेतु प्रेरित कर रहे है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित होकर कृषि के नवीन तकनीक एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

      शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर किया गया समस्या का समाधान *- कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में किया गया निरीक्षण*…

    Read more

    कलेक्टर पीएम आवास योजना की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे ग्राम सिंघोला

      *- निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए *- हितग्राहियों के आवास निर्माण में दिखी प्रगति* राजनांदगांव 11 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब