Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में देवेन्द्र को मिला उनके जमीन का मालिकाना हक

धमतरी 09 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने तथा आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र से लेकर गांवों तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस सुशासन तिहार में मिले समस्या, मांग और शिकायतों की जानकारी आवेदकों को देने के लिए समाधान शिविर भी लगाए जा रहे हैं। बीते दिनों मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खिसोरा में आयोजित समाधान शिविर में अंगारा निवासी श्री देवेन्द्र साहू भी पहुंचे। श्री साहू बताते हैं कि सुशासन तिहार 2025 के तहत उन्होंने समाधान पेटी में स्वामित्व कार्ड के लिए आवेदन दिया था। उनके आवेदन पर विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही किया। अब समाधान शिविर उनके भूमि का मालिकाना हक, स्वामित्व कार्ड के रूप में प्रदान किया गया है। श्री साहू खुश होकर कहते हैं कि सुशासन तिहार से उनके जमीन का अधिकार पत्र मिल गया है। वे कहते हैं कि स्वामित्व कार्ड मिल जाने से उनकी भूमि तो सुरक्षित हो ही गई है साथ ही इस कार्ड की मदद से जमीन संबंधी काम और बैक ऋण भी आसानी होगी। स्वामित्व कार्ड के लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद किया।

  • Related Posts

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की

    *जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल और 15वें वित्त आयोग के कार्यों की बेहतर प्लानिंग के…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया