Ro no D15139/23

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन योजना से लाभान्वित हुए देवनारायण

मूंगफली की फसल से 85 हजार रुपए का हुआ शुद्ध लाभ
मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर 09 मई 2025/ कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन से किसानों को लाभान्वित किया रहा हैं।
इसी कड़ी में दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम खटंगा निवासी देवनारायण राम को मूंगफली बीज 60 किलोग्राम प्रदाय किया गया है।
देवनारायण राम ने बताया कि उनके पास 7.00 एकड़ जमीन है। गत् मौसम में तिलहन फसल के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री पैंकरा के द्वारा उन्हें मूंगफली बीज 60 किलोग्राम प्रदाय किया गया था।
उन्होंने अपने खेत 1.5 एकड़ में मूंगफली फसल लगाया। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के मार्गदर्शन में पोषक तत्व खाद एवं दवाई भी दिया गया है। इसका फायदा उन्हें मिला और फसल हरा-भरा होकर अच्छा लहलहा उठा।
उन्होंने बताया कि फसल से 12.00 क्विंटल लगभग कच्चा उपज प्राप्त हुआ। विगत समय में मुझे लगभग 7.00 क्विं तक ही पैदावार होता था और इस वर्ष मुझे 12.00 क्विंटल पैदावार मिला। जो कि विगत वर्ष से 5.00 क्विं. अधिक प्राप्त हुआ।
किसान ने बताया कि 1.00 क्विं. घर में खाने के लिए रखा एवं 11.00 क्विं. को बाजार में बेच रहे हैं। अभी कच्चा मूंगफली बाजार में 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
किसानों ने बताया की धान के अलावा अन्य फसल लेने से अच्छा लाभ मिलता हैं।
मूंगफली की फसल से उन्हें लगभग 1 लाख 10 हजार लाभ होने संभावना बताया हैं।
पूरा फसल सीजन में लगभग 15 हजार रुपये लागत लगा है। फसल लागत को घटाकर कम से कम कीमत में बेचने पर भी मुझे 85 हजार रुपये की आमदनी प्राप्त होेगी।
अच्छा उपज पाकर देवनारायण और उसका परिवार बहुत खुश हैं। अच्छी आमदनी से  आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। देवनारायण प्राप्त आमदनी को बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं घरेलू कार्यों में उपयोग कर रहे हैं। देवनारायण और उसका परिवार शासन की जनकल्याणकारी योजना से लाभ दिलाने और किसानों के लिए लाभकारी योजना संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिए हैं।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!