Ro no D15139/23

सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी के घरों में चोरी करने वाला देवार गिरोह पकड़ाया

 

 

*05 आरोपियों तथा 01 क्रेता सहित कुल 06 गिरफ्तार*

*26 तोला सोना एवं 01 किलोग्राम चांदी से अधिक की मशरूका किया गया जप्त*

*थाना मुजगहन, अभनपुर, विधानसभा, पण्डरी, खम्हारडीह एवं डी.डी.नगर के आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों को बनाये थे निशाना*

* आरोपियों द्वारा थाना मुजगहन, अभनपुर, विधानसभा, पण्डरी, खम्हारडीह एवं डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत 18 चोरी के प्रकरणों को दिया गया है अंजाम।*

* एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*

* आरोपियान गिरोह बनाकर देते थे सभी चोरी की घटनओं को अंजाम।*

* लाखो रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की किये थे चोरी।*

* गिरोह का मुख्य आरोपी एवं योजनाकर्ता है नकबजन भूपेन्द्र साहू एवं करण धु्रव(देवार)।*

* आरोपियों द्वारा चोरी के सोने चांदी के जेवरातों को दे देते थे अपने परिचित के सोनझरा कार्य करने वाले सुरेश सोनझरा को।*

* आरोपियो के निशानदेही पर कब्जे से 260.585 ग्राम (26.50 तोला) सोना, 01 किलो 634 ग्राम चांदी तथा घटना में प्रयुक्त 05 नग मोबाईल फोन एवं 05 नग दोपहिया वाहन तथा अन्य आलाजरब को भी किया गया है जप्त।*

* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 30,10,000/- रूपये।*

* प्ररकण में संलिप्त अन्य आरोपी है फरार, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के किये जा रहे है हर संभव प्रयास।*

* आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत की जावेगी कार्यवाही।*

* प्रकरण में संलिप्त माल खपाने वाले सहआरोपी सुरेश सोनझरा को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध 317 बी.एन.एस के तहत की जा रही है कार्यवाही।*

* गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने पर आरोपियों के विरूद्ध संगठित अपराध की धारा के तहत की जावेगी कार्यवाही।*

विवरण – जिला रायपुर के आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में हो रही चोरी की घटनाओं की शिकायतों को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गम्भीरता से लेते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 30 सदस्यीय टीम का विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु रात्रि में गश्त करने के साथ-साथ सभी घटनास्थलों के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपियों की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये।

टीम के सदस्यों द्वारा सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। जिसमें एक गिरोह द्वारा थाना डी.डी.नगर, विधानसभा, मुजगहन एवं अन्य थाना क्षेत्रों के आवासीय कॉलोनियों में सुने मकानों में रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त गिरोह को फोकस कर लगातार पतासाजी किया जाने लगा। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण से महत्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, कि प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्त करण धु्रव (देवार), रवि नेताम (देवार) एवं सागर नगरहा (देवार) की पतासाजी करते हुए उनके छिपने के अलग-अलग ठिकानों में टीम के सदस्यों द्वारा एक साथ दबिश देकर पकड़ा गया।

घटना के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने साथी भूपेन्द्र साहू, शुभांकर पटेल (देवार) एवं अन्य के साथ मिलकर थाना डी.डी.नगर, मुजगहन, विधानसभा, अभनपुर, खम्हारडीह एवं पण्डरी के विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में मिलकर डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के सोने चांदी के जेवरातों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी के सोने चांदी के जेवरातों को अपने परिचित सुरेश सोनझरा, जो सोना झारने का कार्य करता है के पास बिक्री करना बताया गया है।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में चोरी के सोने चांदी के जेवरातों को क्रय करने पर आरोपी सुरेश सोनझरा को भी पतासाजी कर गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 317 बी.एन.एस के तहत कार्यवाही किया गया है।

सभी गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर उनके *कब्जे से 260.585 ग्राम (26.50 तोला) सोना, 01 किलो 634 ग्राम चांदी घटना प्रयुक्त 05 नग मोबाईल फोन, 05 नग दोपहिया वाहन (जिसमें 01 नग दोपहिया वाहन आरोपियों द्वारा चोरी के पैसो से क्रय किया गया है) एवं अन्य आलाजरब जुमला कीमती लगभग 30,10,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही किया गया है।

*आरोपी भूपेन्द्र साहू, करण धु्रव एवं शुभांकर पटेल (देवार) पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में तथा रवि नेताम (देवार) मारपीट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है।*

निकाल किये गये चोरी के प्रकरण-
1. थाना मुजगहन – अप.क्र 43/25
2. थाना मुजगहन – अप.क्र 87/25
3. थाना मुजगहन – अप.क्र 123/25
4. थाना मुजगहन – अप.क्र 127/25
5. थाना मुजगहन – अप.क्र 133/25
6. थाना मुजगहन – अप.क्र 135/25
7. थाना मुजगहन – अप.क्र 148/25
8. थाना मुजगहन – अप.क्र 149/25
9. थाना मुजगहन – अप.क्र 150/25
10. थाना अभनपुर – अप.क्र 79/25
11. थाना अभनपुर – अप. क्र 159/25
12. थाना अभनपुर – अप. क्र 199/25
13. थाना अभनपुर – अप. क्र 237/25
14. थाना विधानसभा – अप.क्र. 299/25
15. थाना विधानसभा – अप.क्र. 323/25
16. थाना पण्डरी – अप.क्र. 141/25
17. थाना डी.डी.नगर – अप.क्र. 109/25
18. थाना खम्हारडीह – अप.क्र. 151/25

*गिरफ्तार आरोपी-*

*चोरी के आरोपी*

*01. सागर नगरहा (देवार) पिता जगमोहन नगरहा उम्र 21 साल निवासी चंगोराभाठा डी.डी.नगर रायपुर।*

*02. भूपेन्द्र साहू पिता लतेलू साहू उम्र 22 साल निवासी ताजनगर, संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।*

*03. शुभांकर पटेल (देवार) पिता स्व. मंगल पटेल उम्र 21 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।*

*04. रवि नेताम (देवार) पिता वीरू नेताम उम्र 25 साल निवासी सरकारी स्कूल के पास मठपुरैना थाना पुरानी बस्ती रायपुर।*

*05. करण धु्रव (देवार) पिता हेमु धु्रव उम्र 25 साल निवासी ओम नगर काठाडीह थाना टिकरापारा रायपुर ।*

*प्रकरण में संलिप्त माल खपाने वाला सह आरोपी-*

*06. सुरेश सोनझरा पिता स्व. चमन लाल उम्र 46 साल निवासी सोनझरा पारा हरदेव लाल मंदिर के सामने थाना टिकरापारा रायपुर।*

  • Related Posts

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    हाथियों के बीच फंसे बुजुर्गों को वन विभाग ने बचाया पत्थलगांव परिक्षेत्र में 11 हाथियों के दल के बीच साहसिक रेस्क्यू, जनहानि टली

      जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ जशपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम तिलडेगा क्षेत्र में हाथियों के दल के विचरण के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें वन विभाग की…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार