Ro no D15139/23

राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे धमतरी, कलेक्टर-एसपी ने किया आत्मीय स्वागत’

राज्यपाल ने धमतरी जिले में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली
सुशासन तिहार के बारे में भी पूछा
धमतरी । राज्यपाल रमेन डेका आज दोपहर धमतरी पहुंचे। मुजगहन स्थित विश्राम गृह में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने राज्यपाल की अगुवाई की और पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान एसपी श्री सूरज सिंह परिहार और जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। राज्यपाल श्री डेका लगभग डेढ़ घंटे जिले में रहे और उन्होंने कलेक्टर सहित अधिकारियों से जिले में शासकीय योजनाओं विशेषकर केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने सभी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। राज्यपाल ने कहा की योजनाओं के पात्र कोई भी हितग्राही लाभान्वित होने से ना छूटे। श्री डेका ने जिले में कानून व्यवस्था की जानकारी भी एसपी से ली। उन्होंने जिलेवासियों की सुरक्षा के साथ उनकी संपत्तियों की रक्षा के लिए सभी संभव कार्रवाई करने को कहा।
राज्यपाल ने जिले में चल रहे सुशासन तिहार के बारे में भी कलेक्टर से जानकारी ली। उन्होंने जिले में अभियान के दौरान मिले आवेदनों और उनके निराकरण की जानकारी भी कलेक्टर से ली। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि पूरे अभियान में जिले में दो लाख 27 हज़ार से अधिक आवेदन मिले थे। ज्यादातर आवेदन माँगो से संबंधित है। कलेक्टर ने बताया कि अभी तक 99 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है और जिले में समाधान शिविर लगाकर लोगों को इसकी जानकारी भी दी जा रही है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि सुशासन तिहार में मिले आवेदनों के निराकरण में धमतरी जिला राज्य में पहले स्थान पर है। राज्यपाल श्री डेका ने इस पर प्रसन्नता जताई।
राज्यपाल से महापौर श्री रोहरा ने की मुलाक़ात
संक्षिप्त प्रवास पर धमतरी पहुंचे राज्यपाल श्री रमेन डेका से महापौर श्री रामू रोहरा ने भी सौजन्य भेंट की। विश्राम गृह पहुँच महापौर ने राज्यपाल से धमतरी नगर विकास पर चर्चा की और आगामी विकास योजनाओं के बारे में बताया।राज्यपाल ने अभी चल रहे सुशासन तिहार के बारे में भी फीडबैक लिया । महापौर श्री रोहरा ने बताया कि धमतरी नगर में मिले आवेदनों में से लगभग 99 प्रतिशत का निराकरण किया जा चुका है। बाकी आवेदनों पर कार्रवाई कर स्वीकृति आदि औपचारिकताओं के लिए राज्य स्तरीय कार्यालयों को भेजा गया है।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में सुरभि पांडेय को मिला डॉक्टरेट उपाधि

    रायपुर, दिनांक 26 जुलाई 2026/ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में कु. सुरभि पांडेय को डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. भास्कर चौरसिया…

    Read more

     ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में ‘महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्-2026’ का दूसरा दिन संपन्न

    एकादश रुद्राभिषेक, कूष्माण्डी एवं तिल होमम तथा उमामहेश्वर होमम से गूंजा देवालय   *कवर्धा।* छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ के नाम से विख्यात कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन भोरमदेव महादेव मंदिर…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार