Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में धमतरी को मिली कला केन्द्र की सौगात

*महापौर श्री रोहरा ने किया ’’धरोहर’’ का शुभारंभ*

*बच्चे और युवा बनेंगे हुनरमंद, सपनों को मिलेगी ऊंची उड़ान*

धमतरी 06 मई 2025/ विष्णु देव सरकार का सुशासन तिहार धमतरी के युवाओं और बच्चों के सपनों को ऊंची उड़ान देने की सौगात लाया है। सुशासन तिहार के दौरान मिले दो आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए धमतरी शहर में कला केन्द्र ’’धरोहर’’ शुरू किया गया है। शहर में राम मंदिर के सामने इतवारी बाजार परिसर में कला केन्द्र ’’धरोहर’’ का शुभारंभ कल सादे समारोह में महापौर श्री रामू रोहरा ने किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और शहरवासी भी मौजूद रहे।
इस कला केन्द ’’धरोहर’’ में बच्चों और युवाओं को विभिन्न कलाओ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई है। यहां बच्चों को न सिर्फ अपनी पसंद की विधा को समझने का मौका मिलेगा, बल्कि वे अपने शौक को भविष्य में कैरियर में बदलने का सपना भी देख सकेंगे। इस केन्द्र में अलग-अलग प्रशिक्षण कक्ष तैयार किए जा रहे हैं, जहां नृत्य, संगीत, रंगमंच, फोटोग्राफी, जुम्बा, योग, ड्रामा, रंगोली, चित्रकला, मेहंदी कला, क्ले आर्ट, बांसुरी, तबला, हारमोनियम, बैन्जो आदि के वादन कलाओं के साथ-साथ कर्सिव राईटिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कला केन्द्र में लोक संगीत, पियानो और गिटार बजाने के तरीके भी सिखाए जाएंगे।
कला केन्द्र ’’धरोहर’’ का शुभारंभ करते हुए महापौर श्री रोहरा ने कहा कि यह कला केन्द्र न केवल बच्चों के लिए एक प्रशिक्षण स्थल होगा, बल्कि यह उनके सपनों को उड़ान देने वाला केंद्र भी साबित होगा। नगर निगम की यह पहल निश्चित रूप से धमतरी के भविष्य को संवारने में सहायक होगी। महापौर ने केन्द्र के संचालनकर्ता को विशेष बधाई देते हुए कहा कि यह केन्द्र शहर के युवाओं के लिए रचनात्मकता का नया द्वार खोलने वाला है। आने वाले समय में यह केन्द्र स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय निवासियों ने भी अपनी मांग पूरी होने पर सुशासन तिहार के लिए शासन-प्रशासन की प्रशंसा की। स्थानीय निवासियों ने कहा कि धमतरी में ऐसे कला केन्द्र की शुरूआत एक नए युग के आने का संकेत है। अब यहां पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ गाने, डांस, योगा, फोटाग्राफी जैसी और कई चीजें बच्चे सीखेंगे। इससे पढ़ाई-लिखाई और कला-संस्कृति, खेल-कूद को बराबर महत्व मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने कहा कि अपनी संस्कृति-अपनी कला को सीखने से बच्चों और युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे इन विधाओं में आगे अपना भविष्य निर्माण भी करने के लिए प्रेरित होंगे।

  • Related Posts

    विश्व स्वास्थ्य दिवस : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 6 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने सौजन्य मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार