Ro no D15139/23

आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने में धमतरी दूसरे स्थान पर

अब तक साढ़े 68 प्रतिशत से अधिक बुजुर्गों के बने कार्ड

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल और लगातार समीक्षा के परिणामस्वरूप आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने में धमतरी जिला 68.6 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि जिले में 30 हजार 787 लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 21 हजार 119 कार्ड बना लिए गए हैं। इसके तहत 70 और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने के लिए जिले में मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों सहित मितानिनों की भी ड्यूटी लगाई गई। योजना के तहत 70 एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रूपये तक मु्फ्त उपचार का लाभ दिया जाता है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के शेष वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी चॉईस सेंटर अथवा आधार सेवा केन्द्र में जाकर आयुष्मान वय वंदन कार्ड पंजीयन करा लें। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड अपडेट नहीं होने की स्थिति में आधार सेवा केन्द्र में जाकर आधार कार्ड में स्वयं अथवा घर के किसी सदस्य का एक्टीव मोबाईल नंबर लिंक करा लें। इसके दो दिन बाद फिर से किसी भी नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में अपडेटेड आधार कार्ड और आधार लिंक मोबाईल नंबर सहित स्वयं उपस्थित होकर आयुष्मान वय वंदन कार्ड पंजीयन कर लेने की भी अपील कलेक्टर ने की है।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच