Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट युवा : डिजीटल मार्केटिंग का हुनर सीख रहे धमतरी के युवा

स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलने की उम्मीद बढ़ी

अपना व्यवसाय शुरू करने जिला प्रशासन करेगा मदद

धमतरी । धमतरी के 50 से अधिक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज में डिजीटल मार्केटिंग के हुनर सीख रहे हैं। प्रोजेक्ट युवा के तहत धमतरी के युवक-युवतियों को अपने पैरों पर खड़ा करने की कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल पर डिजीटल मार्केटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। डिजीटल मार्केटिंग एक्सपर्ट श्री हिमांशु चौरसिया हर दिन लगभग 3 घंटे युवाओं को पढ़ा रहे हैं और उन्हें ऑनलाईन प्रेक्टिकल ज्ञान भी दे रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार में ही डिजीटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्र में धमतरी के युवाओं के प्रशिक्षित हो जाने से धमतरी जिले के स्थानीय उत्पादों, नगरी दुबराज जैसे कृषि उत्पादों, हस्तशिल्पों, वस्त्र आदि को वैश्विक बाजार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। डिजीटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण ले रहे युवा इंटरनेट पर ऑनलाईन अपनी मार्केटिंग वेबसाईट के माध्यम से अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। इससे युवाओं को घर से ही काम करके अच्छी आमदनी मिलने की उम्मीद है।
प्रोजेक्ट युवा के तहत संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थानीय युवक-युवतियों को डिजीटल मार्केटिंग की मूलभूत जरूरी जानकारी दी जा रही है। उन्हें वेबसाईट बनाना, डिजीटल मार्केटिंग के माध्यम से उत्पादों के प्रचार-प्रसार, बिक्री करने के तरीके भी बताए जा रहे है। अपने उत्पाद की विशेषताओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और सर्च इंजनों का उपयोग कर अपने व्यवसाय को प्रचारित-प्रसारित करने के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने, गूगल के विज्ञापनों की रीति-रणनीति के बारे में भी बताया जा रहा है। इसके साथ ही व्यवसायिक ई-मेल, मार्केटिंग एनालिसिस तकनीकों से भी युवाओं को अवगत कराया जा रहा है।
डिजीटल मार्केटिंग एक्सपर्ट श्री चौरसिया ने बताया कि आज के इंटरनेट के युग में अलीबाबा, अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो जैसी कई कम्पनियां डिजीटल मार्केटिंग में तेजी से आगे बढ़ रहीं हैं। कई नई कम्पनियां अपने उत्पादों को ऑनलाईन उपलब्ध कराकर रियायती दरों पर घर पहुंच सुविधाएं दे रहीं हैं। ऐसे में डिजीटल मार्केटिंग घर बैठे कमाई का एक अच्छा जरिया हो सकता है। अपनी वेबसाईट बनाकर उस पर उत्पादों की जानकारी आकर्षक रूप में वॉईस और वीडियो-फोटो के रूप में अपलोड करके वैश्विक व्यापार किया जा सकता है। श्री चौरसिया ने बताया कि आज के जमाने में जब पका हुआ खाना भी ऑनलाईन ऑर्डर से घर के दरवाजे तक आ जाता है, तो धमतरी की जड़ी-बूटियां, प्रसिद्ध नगरी दुबराज चावल, आदिवासी हस्तशिल्प से लेकर रेशमी साड़ियो तक का व्यवसाय करने के लिए डिजीटल मार्केटिंग का बाजार संभावनाओं से भरा है। युवा इस प्रशिक्षण के बाद अपना काम शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
डिजीटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही ज्योति सिन्हा ने अपना ब्लॉग भी बना लिया है। ज्योति ने बताया कि काफी दिनों से वे ऐसे किसी प्रशिक्षण के लिए प्रयासरत थीं। लेकिन धमतरी में इस तरह की सुविधा नहीं होने और ऑनलाईन प्रशिक्षण में फीस ज्यादा होने के कारण वे इसे नही ंकर पा रहीं थी। ज्योति ने कहा कि कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल से उन्हें यह प्रशिक्षण अब निःशुल्क मिल रहा है। वे इस ज्ञान को अपना व्यवसाय शुरू करने में इस्तेमाल करेंगी। इसी तरह रिजवान रिजवी ने अपना विकीपीडिया पेज बनाया है। उन्होंने कहा कि डिजीटल मार्केटिंग आज के जमाने की जरूरत है। यदि कोई व्यवसाय शुरू ना भी करे तो डिजीटल मार्केटिंग की बारीकियां जानने से वह ठगने से बच सकता है। इस प्रशिक्षण के दौरान ही कुछ प्रशिक्षणार्थी अपनी डिजीटल मार्केटिंग वेबसाईट भी बनाने का प्लान कर रहे हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त