Ro no D15139/23

धमतरीवासियों को जल्द मिलेगी बॉक्स क्रिकेट खेलने की सुविधा

एकलव्य खेल मैदान में लगेगा बॉक्स क्रिकेट केज

कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण, एक माह में काम पूरा करने के दिए निर्देश

धमतरी । धमतरी शहरवासियों को जल्द ही एक नए तरह के मनोरंजन की सुविधा मिलने वाली है। धमतरी नगर के एकलव्य खेल मैदान में जल्द ही बॉक्स क्रिकेट खेल के लिए आधारभूत संरचना और व्यवस्थाएं स्थापित होने वाली हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर शहर के एकलव्य खेल मैदान में 100 80 वर्गफीट जगह पर सुसज्जित बॉक्स क्रिकेट केज बनेगा। इसके लिए आज कलेक्टर ने नगरनिगम की आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बॉक्स क्रिकेट केज का काम जल्द शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश निगम आयुक्त को दिए। कलेक्टर ने इस काम को एक से डेढ़ महीने के भीतर पूरा करने को भी कहा।

कलेक्टर ने इस अवसर पर बताया कि धमतरी शहर में बॉक्स क्रिकेट की सुविधा मिल जाने से मनोरंजन का एक नया साधन जुड़ जाएगा। शहरीकरण के बढ़ने और जगह की कमी के कारण क्रिकेट के इस तेज-तर्रार इंडोर संस्करण में लोगों की काफी रूचि है। धमतरी के क्रिकेट खेल प्रेमी लंबे समय से ऐसी सुविधा की बाट जोह रहे थे। अब उनका यह इंतजार खत्म हो जाएगा। अपने कामकाज के बाद सुबह-शाम या छुट्टियों के दिन परिवार के साथ भी लोग धमतरी में ही क्रिकेट के खेल का रोमांच महसूस कर सकेंगे। कलेक्टर ने यह भी बताया कि बॉक्स क्रिकेट समय की प्रतिबद्धता से निकलकर लोगों को कम समय में भी क्रिकेट के माध्यम से शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने में सहायता करता है। यह बढ़ते शहरीकरण के कारण आउटडोर क्रिकेट का एक अच्छा विकल्प है। राजधानी रायपुर सहित देश-प्रदेश के अन्य महानगरों में भी बॉक्स क्रिकेट-टर्फ क्रिकेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि कई जगह तो बॉक्स क्रिकेट लीग भी चल रहे हैं। कई प्रायोजकों और बड़ी संख्या में दर्शकों के साथ क्रिकेट की यह विधा शहरों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

      वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार, जल संरक्षण एवं हरित विकास के कार्य* *एमसीबी जिले में मंत्री श्री श्याम बिहारी…

    Read more

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स