Ro no D15139/23

सोलर पैनल लगाकर धनेश ने पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ाया कदम

*मिल रहा है सरकार द्वारा डबल अनुदान*

रायुपर, 01 अक्टूबर 2025/प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश के सुदूर ग्रामीण परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। इस योजना आज अनेक परिवारों के लिए नई रोशनी और उम्मीद लेकर आई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम रवान निवासी धनेश कुमार वैष्णव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लिया है। इससे न केवल उनके घर को मुफ्त बिजली मिल रही है बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का भी अवसर मिल रहा है।

*केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है अनुदान*

धनेश ने बताया कि समाचार पत्र में विज्ञापन देखने के बाद बिजली विभाग से जानकारी प्राप्त की और अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम स्थापित करवाया। इस योजना के तहत उन्हें शासन से एक जाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी भी प्राप्त हुई है। उसने बताया कि 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर केंद्र से 78 हजार और राज्य से 30 हजार रुपये की अनुदान राशि मिलती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकते हैं।

*बैंक से न्यूनतम ब्याज पर ऋण सुविधा*

इच्छुक उपभोक्ता को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन करना होता है। आवेदन के बाद सत्यापन पश्चात बैंक ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। श्री वैष्णव ने बताया कि यह योजना उनके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही है। इससे न केवल उनके घर को मुफ्त बिजली मिल रही है, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का भी अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शासन की बहुत ही अच्छी पहल है जिससे आमजन को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। साथ ही उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस योजना का लाभ अवश्य लें और सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित भविष्य का निर्माण करें।

  • Related Posts

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

      छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण *अटल जी की प्रतिमा उनके व्यक्तित्व और विचारों को सहेजने की प्रेरक पहल — मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जंगल में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्ती, दो ट्रक जब्त

      रायपुर, 29 मार्च 2026/ जशपुर जिले के वन क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है। विभाग को…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….