Ro no D15139/23

बरसों की राह हुई आसान- पुलिया बनने से धनगोल को मिली नई पहचान

*मनरेगा और विशेष केंद्रीय सहायता से बनी 6 मीटर पुलिया, अब हर मौसम में बना रहेगा गांव का संपर्क*

रायपुर, 13 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के ग्राम पंचायत अंगमपल्ली के आश्रित ग्राम धनगोल के ग्रामीणों को वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या से राहत मिल गई है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) और विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) के अभिसरण से 6 मीटर लंबी पुलिया का निर्माण किया गया है। इसके बनने से अब बारिश के मौसम में भी गांव का मुख्यालय से संपर्क नहीं टूटेगा और लोगों को सालभर सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

*बरसात में कट जाता था गांव का संपर्क*

बरसात के दिनों में मार्ग पर पानी भर जाने से धनगोल का संपर्क मुख्यालय से कट जाता था। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों की उपज का परिवहन, मरीजों के उपचार और ग्रामीणों के दैनिक कार्य प्रभावित होते थे। ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे।

*17.63 लाख रुपये की लागत से बना 6 मीटर पुलिया*

ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए मनरेगा और विशेष केंद्रीय सहायता के अभिसरण से 6 मीटर पुलिया का निर्माण कराया गया। इस कार्य की कुल स्वीकृत लागत 17.63 लाख रुपये है। इसमें मनरेगा से 7.63 लाख रुपये तथा विशेष केंद्रीय सहायता से 10 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई। पुलिया का निर्माण कार्य 2 जनवरी 2026 से शुरू किया गया।

*निर्माण कार्य से ग्रामीणों को मिला रोजगार*

यह परियोजना केवल आवागमन की सुविधा तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का भी माध्यम बनी। निर्माण कार्य के दौरान 18 जॉब कार्डधारी परिवारों के 94 श्रमिकों को रोजगार मिला। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई और उन्हें अपने गांव में ही काम करने का अवसर मिला।

*अब शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती को मिलेगी रफ्तार*

पुलिया बनने के बाद अब धनगोल के ग्रामीण वर्षभर बिना किसी बाधा के आवागमन कर सकेंगे। विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी, किसान अपनी उपज आसानी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे और जरूरत पड़ने पर मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इससे ग्रामीणों के दैनिक जीवन में भी काफी आसानी आएगी।

*ग्रामीण विकास की बनी प्रेरक मिसाल*

धनगोल की यह पुलिया ग्रामीण विकास की एक सफल मिसाल बनकर सामने आई है। शासकीय योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से बनी यह परियोजना न केवल आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत कर रही है, बल्कि रोजगार सृजन, बेहतर आवागमन और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार का भी सशक्त उदाहरण बन गई है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक