Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर योजना से अंबिकापुर के धीरेंद्र नाथ दुबे बने बिजली उत्पादक

*बिजली बिल की समस्या से मिली राहत, मुफ्त बिजली से हो रही है बचत*

रायपुर, 11 सितम्बर 2025/ सूरज की किरणें धरती पर हर दिन असीम ऊर्जा लेकर आती हैं। यही ऊर्जा पौधों में प्रकाश संश्लेषण कर जीवन को बनाए रखने में मदद करतीं हैं। लेकिन अब तकनीकी विकास के कारण सूर्य घर-घर मुफ्त बिजली का स्रोत भी बन रहा है। ये कहानी है अंबिकापुर के प्रतापपुर नाका, शिवधारी कॉलोनी के रहने वाले श्री धीरेंद्र नाथ दुबे की। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 5 केवीए का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर स्वयं बिजली उत्पादक बनने का मार्ग प्रशस्त किया है।

श्री दुबे ने बताया कि पहले हर महीने उनका बिजली बिल औसतन 1500 से 1600 आता था। लेकिन सोलर रूफटॉप लगने के बाद अब अप्रैल माह में उनका बिजली बिल घटकर मात्र 120 रुपए रह गया है। इतना ही नहीं, उन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाली केंद्र सरकार की 78000 सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो गई है।

*बैंक से मिली त्वरित फाइनेंस की सुविधा*

श्री धीरेंद्र दुबे ने बताया कि योजना का लाभ लेने में उन्हें वित्तीय दिक्कत न हो, इसके लिए ग्रामीण बैंक से तुरंत फाइनेंस सुविधा मिल गई। बैंक की मदद से केवल 5 दिनों में पूरा सोलर सिस्टम स्थापित हो गया। उन्होंने कहा कि सब्सिडी मिलने के कारण यह निवेश मात्र दो वर्ष में ही पूरी तरह वसूल हो जाएगा और उसके बाद वे पूरी तरह मुफ्त में बिजली का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज हम सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि बिजली उत्पादक भी बन सकते हैं। प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग कर हम अपने बिजली खर्च को कम कर सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं। श्री दुबे ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों का आभार जताते हुए लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

*केंद्र और राज्य सरकार से डबल लाभ*

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार इस योजना में सब्सिडी दे रही है, साथ ही साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 30,000 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को और भी अधिक राहत मिल रही है। श्री दुबे का कहना है कि यह योजना आम जनता के लिए बड़ी सहूलियत लेकर आई है।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत