Ro no D15139/23

धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 15वें दिन भी छापे करोड़ों

Dhurandhar 2 Box Office Day 15: बॉलीवुड की मेगा बजट स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के दो हफ्ते पूरे करते ही कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं. खास बात यह है कि 15वें दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा.

तीसरे गुरुवार भी मजबूत पकड़

19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है. हालांकि तीसरे गुरुवार यानी 15वें दिन कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने शानदार आंकड़ा छुआ. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 15वें दिन 17.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

दो हफ्तों में रिकॉर्डतोड़ कमाई

फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपये रहा, जबकि दूसरे हफ्ते में इसने 263.15 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 937.32 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 1120.17 करोड़ रुपये हो चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है.

दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

’ ने सिर्फ कमाई ही नहीं की, बल्कि इतिहास भी रच दिया है. यह फिल्म हिंदी सिनेमा में दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने अपनी पिछली फिल्म ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

दूसरे हफ्ते की टॉप कमाई वाली फिल्में

  • धुरंधर 2 – 263.15 करोड़
  • धुरंधर – 261.50 करोड़
  • पुष्पा 2 (हिंदी) – 199 करोड़
  • छावा – 186.18 करोड़
  • स्त्री 2 – 145.80 करोड़
  • बाहुबली 2 (हिंदी) – 143.25 करोड़

फिल्म की रफ्तार को देखते हुए साफ है कि आने वाले दिनों में यह 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!