Ro no D15139/23

क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

Trump-Xi Jinping Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बीजिंग में हुई मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई कि क्या बैठक के दौरान ट्रंप को जानबूझकर छोटा दिखाने की कोशिश की गई थी. इस वीडियो में ट्रंप और जिनपिंग के सोफे की ऊंचाई को लेकर चर्चा शुरू हुई है.

वायरल क्लिप में देखा गया कि शी जिनपिंग जिस सोफे पर बैठे थे, वह ट्रंप की सीट से थोड़ा ऊंचा दिखाई दे रहा था. इसके बाद सोशल मीडिया एक्स पर कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग दावे करने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने दावा किया कि चीन की तरफ से बैठक की सेटिंग इस तरह तैयार की गई थी ताकि दोनों नेताओं की ऊंचाई बराबर दिखाई दे. एक यूजर ने लिखा कि ट्रंप वास्तविक तौर पर शी जिनपिंग से लंबे हैं, लेकिन बैठने की व्यवस्था अलग होने से तस्वीरों और वीडियो में वे छोटे नजर आए.

राष्ट्रपति ट्रंप प्रेसिडेंट जिनपिंग से 10 सेमी लंबे हैं. ट्रंप की लंबाई लगभग 190 सेमी है, जबकि जिनपिंग लगभग 180 सेमी लंबे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ट्रंप बैठने में थोड़े असहज हैं. उनके लंबे पैर मुड़े हुए हैं. एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में बाला नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘शी जिनपिंग एक ऊँची कुर्सी पर बैठे, जबकि ट्रंप को एक छोटी कुर्सी दी गई जिसकी सीट नरम थी, ताकि वे उसमें धँस जाएँ और शी जिनपिंग से छोटे नजर आएँ. चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को जलील किया. जरा उनके चेहरे को तो देखिए.’

कुशन हटाने को लेकर भी वायरल हुआ दावा

इसी बीच एक अन्य वायरल पोस्ट में अलग कहानी सामने आई. उसमें दावा किया गया कि ट्रंप की कुर्सी पर अतिरिक्त कुशन रखा गया था, जिसे उन्होंने खुद हटवा दिया. पोस्ट में कहा गया कि कुशन हटने के बाद ट्रंप बैठते समय शी जिनपिंग से छोटे दिखाई देने लगे. हालांकि इन दोनों दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रभात खबर भी Trump-Xi Jinping Sofa Controversy Viral Video वायरल वीडियो की सत्यता को पुष्ट नहीं करता.

इस घटना का एक और लंबा वीडियो सामने आया, जिसमें ट्रंप की असहजता और साफ दिख रही है. इस वीडियो के अंत में थोड़ी देर के लिए अंधेरा हो जाता है. हालांकि, फिर तुरंत ही लाइट आती है और दोनों नेता फिर से सोफे पर बैठते हैं. देखें-

तीन दिन के चीन दौरे पर थे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप चीन के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पहुंचे थे. यह पिछले नौ वर्षों में किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला चीन दौरा था. ट्रंप के चीन दौरे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. इसमें शी जिनपिंग, ट्रंप के साथ ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल, टेंपल ऑफ हेवन और आधिकारिक भोज के दौरान वाइन वाली वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुईं. ट्रंप पहले कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वे शराब नहीं पीते. हालांकि, इस बार उन्होंने संभवतः एक घूंट जरूर पिया.

  • Related Posts

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    Naag Panchami 2026: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का विशेष संयोग सोमवार को बन रहा है. लंबे समय बाद बने इस संयोग को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान