Ro no D15139/23

युवाओं के आकर्षण का केन्द्र बना डिजिटल प्रदर्शनी

*छत्तीसगढ़ की गौरवशाली 25 साल की यात्रा और भविष्य की “अंजोर विजन @2047” ने लोगों का खींचा ध्यान*

रायपुर, 04 नवम्बर 2025/
छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में जनसंपर्क विभाग की डिजिटल प्रदर्शनी युवाओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी है। यह प्रदर्शनी राज्य की निर्माण यात्रा, संघर्ष, उपलब्धियों और विकास की कहानी को नए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से ब्या कर रही है।

राज्योत्सव के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने बहुत कम समय में हर क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है।

इस प्रदर्शनी में राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियाँ, प्रधानमंत्री श्री मोदी के 11 सालों की विकास यात्रा, और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएँ एक साथ दिखाई गई हैं। आधुनिक साउंड और लाइट इफेक्ट्स के साथ तैयार यह प्रदर्शनी लोगों के लिए ज्ञानवर्धक और रोचक बन गई है।

प्रदर्शनी में हर गांव का विकास, हर घर को आवास, हर युवा को अवसर, हर नारी को सम्मान और हर जीवन को सुरक्षा जैसे विषयों को प्रमुखता से दिखाया गया है। इसके साथ एस.एम.ई. इकाइयों की स्थापना, पारदर्शी शासन व्यवस्था और भुइंया अभिलेख योजना जैसी पहलू को प्रदर्शित की गई हैं, जो राज्य के बदलते स्वरूप को दिखाती हैं।

 

“ *अंजोर विजन @2047” – भविष्य के छत्तीसगढ़ की झलक*

प्रदर्शनी में सबसे खास आकर्षण है “अंजोर विजन @2047”, जो राज्य के भविष्य की दिशा को दर्शाता है। इस विजन में बताया गया है कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को एक विकसित, आत्मनिर्भर और आधुनिक राज्य कैसे बनाया जाएगा। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, पर्यावरण और तकनीक जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाओं की झलक प्रस्तुत की गई है।

“अंजोर विजन @2047” के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि आने वाले 20 वर्षों में राज्य न केवल आर्थिक रूप से मजबूत होगा, बल्कि हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य भी पूरा करेगा। यह विजन युवाओं, महिलाओं और किसानों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, ताकि छत्तीसगढ़ विकसित भारत के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा सके।

जनसंपर्क विभाग की यह डिजिटल प्रदर्शनी न केवल राज्य की 25 वर्षों की उपलब्धियों को दिखाती है, बल्कि आने वाले छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य की झलक भी पेश करती है।पढ़ने-लिखने वाले युवा वर्ग ख़ासकर प्रातियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी