Ro no D15139/23

धमतरी में ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ के तहत शहरी भूमि अभिलेखों का डिजिटाइजेशन तेज़ी से जारी

धमतरी, 18 फरवरी 2026/केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित नगर पालिक निगम धमतरी क्षेत्र में शहरी भूमि अभिलेखों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से प्रगति पर है। परियोजना के तहत निगम क्षेत्र के 29.4 वर्ग किलोमीटर में विस्तारित 40 वार्डों में अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक के माध्यम से सर्वे कर शहरी भूमि रिकॉर्ड का अद्यतनीकरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भूमि संबंधी विवादों को कम करना तथा पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित शहरी नियोजन को बढ़ावा देना है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित इस परियोजना के अंतर्गत राजस्व एवं नगर निगम अमले द्वारा भूस्वामियों की उपस्थिति में मकान, भवन एवं संस्थानों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रत्येक चरण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा रही है। व्यापक प्रचार-प्रसार और मुनादी के माध्यम से आम नागरिकों को भी जागरूक किया जा रहा है, जिससे लोगों का विश्वास बढ़ा है और आपत्तियों की संभावना न्यूनतम हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं। 17 फरवरी 2026 तक कुल 17 हजार 635 प्रविष्टियां दर्ज की जा चुकी हैं। यूनिटवार प्रगति में धमतरी ओल्ड यूनिट में 2,207, सर्वे यूनिट-2 में 125, यूनिट-3 में 255, यूनिट-4 में 612, यूनिट-5 में 649, यूनिट-6 में 647, यूनिट-7 में 179, यूनिट-8 में 397 तथा यूनिट-9 में 292 प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं।
अन्य क्षेत्रों में बठेना में 3,388, गोकुलपुर में 3,147, हटकेश्वर में 2,615 तथा सोरिदभाठा में 3,122 प्रविष्टियां पूर्ण की गई हैं। कुल मिलाकर 17 फरवरी 2026 तक 17,635 प्रविष्टियों के साथ सर्वे एवं डिजिटाइजेशन कार्य निरंतर प्रगति पर है।

  • Related Posts

    घोड़ों के रोमांचक करतब बढ़ाएंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता धमतरी के मुख्य समारोह में पहली बार घुड़सवार दिखाएंगे अद्भुत करतब

      घुड़सवारी प्रदर्शन की हुई रिहर्सल धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल 15 अगस्त को धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति, गौरव और रोमांच…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण

      राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगें जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी रायपुर, 14 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!