Ro no D15139/23

एसआईआर: रायगढ़ जिले के 1033 पोलिंग बूथ में डिजिटाइजेशन कार्य सौं फीसदी पूरा

धरमजयगढ़ विधानसभा बना पहला पूर्णः डिजिटाइज्ड क्षेत्र
कलेक्टर   चतुर्वेदी ने बीएलओ और अधिकारियों को दी बधाई
उत्कृष्ट बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
शेष बूथों को समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत जिले के 1033 पोलिंग बूथ में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र जिले में पहला ऐसा विधानसभा बना, जहाँ शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य पूर्ण हुआ है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   मयंक चतुर्वेदी ने इस उपलब्धि के लिए समस्त प्रशासनिक अधिकारियों और बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, जिसकी सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर ने शेष बूथों के बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर   चतुर्वेदी ने 08 उत्कृष्ट बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें श्रीमती पायल चंद्रिकापुरे, बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (रायगढ़-85),   राजेश दास बैरागी, बीएलओ सुपरवाइजर, राजस्व उप निरीक्षक,   मंजू शर्मा, सहायक शिक्षक (अभिहित अधिकारी),   सुशील गुप्ता, प्रधान पाठक (मास्टर ट्रेनर),   शकुन्तला देवी बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (रायगढ़-02),   अनिता नायक बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (रायगढ़-81),   गीता गुप्ता, बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (रायगढ़-82) और   मेनका कुर्रे, बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (रायगढ़-84) शामिल है। कलेक्टर ने सभी बीएलओ को अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिले में 99 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन पूर्ण
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 9,14,669 मतदाताओं में से 9,06,171 से अधिक का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जो कि 99 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने बताया कि लैलूंगा विधानसभा में 99.97 प्रतिशत, रायगढ़ विधानसभा में 98.43 प्रतिशत, खरसिया विधानसभा में 99.97 प्रतिशत और धरमजयगढ़ विधानसभा में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल पोलिंग बूथ की संख्या 1156 है, जिसमें 60-80 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण करने वाले बूथ की संख्या 02 है। 80-99 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण करने वाले बूथ की संख्या 121 है। वहीं 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले पोलिंग बूथ की संख्या 1033 है। उन्होंने बताया कि शेष पोलिंग बूथों में डिजिटाइजेशन कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही पूरे जिले में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार