Ro no D15139/23

धान की कमाई से बदली तकदीर, कभी करते थे मजदूरी, अब पिकअप के मालिक हैं दिनेश

रायपुर, 26 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY पहाड़ों के बीचो-बीच और इंद्रावती नदी के किनारे बसे बस्तर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम ‘बिनता’ से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहाँ के किसान दिनेश पाण्डे ने साबित कर दिया है कि यदि शासन की मंशा साफ हो और किसान की मेहनत सच्ची हो, तो जीवन में अंधेरा ज्यादा दिन नहीं टिकता।
​ लोहंडीगुड़ा तहसील के ग्राम बिनता निवासी दिनेश पाण्डे का अतीत संघर्षों से भरा था, वे कभी अपना पेट पालने के लिए दूसरों के घरों में मजदूरी करने को विवश थे। उनके पास 10 एकड़ पुश्तैनी जमीन तो थी, लेकिन संसाधनों के अभाव में वे उसका सही उपयोग नहीं कर पा रहे थे। दिनेश के जीवन में बड़ा मोड़ तब आया जब राज्य शासन ने किसानों को धान का आकर्षक मूल्य देना शुरू किया। फसल की सही कीमत मिलने की उम्मीद ने दिनेश के भीतर नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने मजदूरी छोड़ पूरी लगन से अपनी जमीन पर खेती-किसानी शुरू की। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने धान की फसल से अच्छा मुनाफा कमाया। दिनेश ने गत वर्ष 4 लाख रुपए का धान विक्रय किया था, जिससे खेती जमीन में नलकूप खनन करवाया और खेती-,किसानी को नई दिशा दी। इस वर्ष भी उन्होंने सहकारी समिति में लगभग 4 लाख रुपये का धान बेचा है।

*​खेती में नवाचार और संसाधन*
धान बेचने से मिली राशि का दिनेश ने बेहतरीन प्रबंधन किया। दिनेश बताते हैं कि धान विक्रय की राशि से सबसे पहले उन्होंने सिंचाई की समस्या दूर करने के लिए खेत में नलकूप खनन करवाया। पानी मिला तो उन्होंने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर अब 2 एकड़ भूमि में सब्जियों की खेती भी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, अपनी सब्जियों को सुगमता से बाजार तक पहुँचाने के लिए दिनेश ने एक पिकअप वाहन भी खरीद लिया है। दिनेश की आर्थिक तरक्की का सीधा असर उनके परिवार के भविष्य पर भी पड़ा है। वे जानते हैं कि शिक्षा ही विकास की असली चाबी है। यही कारण है कि आज उनका एक बेटा और एक बेटी विकासखंड मुख्यालय लोहंडीगुड़ा स्थित प्रतिष्ठित ‘स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय’ में अच्छी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
​दूसरों के खेतों में काम करने वाले दिनेश आज खुद एक प्रगतिशील किसान और वाहन मालिक हैं। अपनी इस खुशहाली और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्होंने राज्य शासन के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत