Ro no D15139/23

किसानों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, माइक्रो एटीएम सुविधा को बढ़ावा देने दिए निर्देश

डीईओ काटने एवं धान उठाव पर प्रगति लाने के निर्देश

   खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुगम और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर   विलास भोसकर ने आज विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली।
कलेक्टर   भोसकर सबसे पहले करजी धान उपार्जन केन्द्र पहुंचे, जहां उन्होंने पंजीकृत किसानों की संख्या, अब तक हुई खरीदी, पिछले वर्ष के विक्रय आंकड़े, डीईओ कटिंग, उठाव की स्थिति, मजदूरों का भुगतान, बारदाना एवं तिरपाल जैसी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किसान   फूल साय से चर्चा कर धान विक्रय प्रक्रिया और उसकी पारदर्शिता पर फीडबैक लिया। किसान ने धान खरीदी व्यवस्था पर अपनी संतुष्टि जाहिर की।
इसके बाद कलेक्टर ने दरिमा धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने धान खरीदी, डीईओ, उठाव और माइक्रो एटीएम की सुविधा का अवलोकन किया। इस के दौरान उन्होंने झिदकालो के किसान   अशोक कुमार सिंह से चर्चा की, किसान ने बताया कि उन्होंने घर बैठे ‘किसान तुंहर टोकन’ ऐप के माध्यम से अपना टोकन प्राप्त किया था। केन्द्र पहुंचते ही उन्हें बारदाना उपलब्ध हो गया और बिना किसी परेशानी के धान विक्रय सम्पन्न हुआ। किसान अशोक ने कलेक्टर समक्ष माइक्रो एटीएम से राशि भी निकाली। इस पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि माइक्रो एटीएम के उपयोग का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे किसानों को बैंक जाने की आवश्यकता कम पड़े।
कलेक्टर ने नवानगर और कर्रा धान उपार्जन केन्द्रों का भी निरीक्षण कर खरीद एवं उठाव की स्थिति जानी। उन्होंने पंजीकृत किसानों की संख्या, अब तक हुई खरीदी, डीईओ कटिंग, उठाव, कैरी फॉरवर्ड किसानों, नवीन पंजीयन, रकबा समर्पण, बारदाना उपलब्धता तथा माइक्रो एटीएम सुविधा की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पोड़ी कला के एक किसान से भी सीधे कर उनका टोकन देखा और धान खरीदी व्यवस्था पर प्रतिक्रिया ली, कलेक्टर ने किसान का बैंक पासबुक में नियमित रूप से इंट्री कराने की सलाह दी।
कलेक्टर   भोसकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, किसानों को समय पर बारदाना उपलब्ध कराया जाए, डीईओ और उठाव का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करें, भुगतान में किसी भी प्रकार का विलंब न हो, किसानों के लिए माइक्रो एटीएम की सुविधा प्रभावी रूप से संचालित रहे तथा सभी समितियों में पारदर्शिता और अनुशासन पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी   बी एस कांमठे, सीसीबी नोडल अधिकारी  पीसी गुप्ता, डीएमओ   अरुण विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

    *अल-नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने राज्य सरकार मुस्तैद, किसानों को अल-नीनो से बचाने किए जा रहे हैं उपाय: मंत्री श्री नेताम*   *किसानों की चिंता दूर कर रही छत्तीसगढ़…

    Read more

    धमतरी जिला प्रशासन की बड़ी पहल: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निपटारा, सुशासन पर विशेष फोकस

    *खाद्य विभाग ने दिखाई मुस्तैदी, 80 प्रतिशत मामलों का किया समाधान; कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ काम करने के कड़े निर्देश*   रायपुर, 23 जून…

    Read more

    NATIONAL

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां