Ro no D15139/23

अंबिकापुर जनपद पंचायत में दिव्यांग सहायता एवं पंजीकरण शिविर संपन्न, 113 हितग्राहियों ने कराया पंजीकरण

अम्बिकापुर 13 मार्च 2026/   समाज कल्याण विभाग, सरगुजा के तत्वावधान में आज जनपद पंचायत अंबिकापुर परिसर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना था। शिविर के दौरान कुल 113 दिव्यांगजनों ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यू.डी.आई.डी.) कार्ड के लिए अपना पंजीकरण कराया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को आवेदन फार्म भी उपलब्ध कराए गए। शिविर में ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरणों की आवश्यकता है, उनका स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा परीक्षण किया गया। पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शीघ्र ही आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग सरगुजा के उप संचालक श्री वी.के. उके, जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सेंगर सहित स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम उपस्थित रही। अधिकारियों ने शिविर में आए दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत