Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों को मिला सहारा: कुनकुरी में आयोजित  शिविर में 127 का हुआ पंजीयन सहायक उपकरण वितरण, पेंशन व ऋण योजनाओं के लिए आवेदन से हितग्राहियों को मिली राहत

जशपुरनगर 27 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में दिव्यांगजनों के लिए प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी  शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनाए गए। साथ ही पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण, दिव्यांग ऋण आदि के लिए भी आवेदन प्राप्त किए गए, जिससे दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में कुल 127 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिसमें 53 के प्रमाण पत्र एवं कार्ड बनाए गए। 6 हितग्राहियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, 5 ने दिव्यांग ऋण के लिए आवेदन किया, 15 ने पेंशन हेतु आवेदन प्रस्तुत किए तथा 6 लोगों ने पेंशन संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त 16 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह शिविर दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी आवश्यकताओं को एक ही मंच पर पूरा करने की दिशा में सार्थक प्रयास साबित हुआ।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 16 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण जैसे हस्तचलित ट्रायसाइकिल, मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, बैशाखी एवं वॉकिंग स्टिक का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय पैकरा, उपाध्यक्ष  बालेश्वर यादव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती प्रतिमा भगत, वरिष्ठ नागरिक  राजकुमार गुप्ता  सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा प्याऊ घर सेवा का शुभारंभ

    राजनांदगांव 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा ठाकुर प्यारेलाल चौक में प्याऊ घर सेवा का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान प्याऊ घर सेवा के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, नई समिति का गठन निष्पक्ष चुनाव के बाद बनी नई प्रबंधन समिति, शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़

    निष्पक्ष चुनाव के लिए मसीही समाज ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया रायपुर, 27 मार्च 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने