Ro no D15139/23

दिव्यांग युवा बन रहे आत्मनिर्भर : उज्जवल सिंह को पेट्रोल पंप में मिला रोजगार आत्मनिर्भर दिव्यांगजन : श्रवण बाधित युवक को मिला रोजगार का अवसर

समाज कल्याण विभाग रायपुर द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत संबल केंद्र में आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से चयनित श्रवण बाधित दिव्यांगजनों को निरंतर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर के श्रवण बाधित दिव्यांग   उज्जवल सिंह को एक पेट्रोल पंप में स्वागतकर्ता के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

नियुक्ति प्राप्त होने पर   उज्जवल सिंह ने साइन लैंग्वेज के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस अवसर से अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में श्रवण बाधित दिव्यांगजनों को रोजगार देने को लेकर समाज में संकोच देखा जाता था, किंतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व एवं सकारात्मक प्रयासों के कारण आज दिव्यांगजन सम्मानपूर्वक रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

सिंह ने इस अवसर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर गरिमापूर्ण जीवन यापन कर पा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें समाज में सम्मान, स्वावलंबन एवं आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!