Ro no D15139/23

विशेष ग्राम सभा में विकसित भारत- जी राम जी के प्रावधानों पर चर्चा 125 दिनों की रोजगार की वैधानिक गारंटी के साथ जल संरचनाओं, आजीविका संबंधी कार्यों को प्राथमिकता

जिले की ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पेसा दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  नम्रता चौबे ने बताया कि कलेक्टर   संबित मिश्रा के निर्देशन में विशेष ग्राम सभा के आयोजन एवं विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी.जी राम जी) के विभिन्न प्रावधानों और 2047 में विकसित भारत के विजन पर चर्चा के लिए ग्राम पंचायतों नोडल अधिकारियों की नियुक्त किये गए है।
विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन समृद्ध एवं सुदृढ़ ग्रामीण भारत के लिए सशक्तिकरण, विकास, अभिसरण और संतृप्ति को बढ़ाना है। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी.जी राम जी) के माध्यम से अकुशल श्रम करने के इच्छुक प्रत्येक ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को वर्ष भर में 125 दिनों की रोजगार की वैधानिक गारंटी कर एक ग्रामीण विकास रूपरेखा स्थापित करने के लिए अधिनियम है। इस अधिनियम के अंतर्गत जल सुरक्षा, मूलभूत अवसंरचना, आजीविका संबंधी अवसंरचना को प्राथमिकता दी जावेगी। कृषि के व्यस्त्तम समय के ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से बुवाई और कटाई के दौरान सम्मिलित कार्य नहीं किए जाएंगे। यदि किसी मजदूर को मांग प्रस्तुत करने के बाद निर्धारित समय सीमा में कार्य प्रदान नहीं किया जाता है तो शर्तों के अनुसार बेरोजगारी भत्ता का प्रावधान किया गया है। पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, स्थानिक प्रौद्योगिकी अयोजना, मोबाइल एवं डैशबोर्ड आधारित निगरानी तथा सामाजिक अंकेक्षण तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आईपीएल मैच की तैयारियों का लिया जायजा  

    10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, 13 मई को बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच सुरक्षा, यातायात और आपात व्यवस्थाओं के दिए निर्देश रायपुर, 8 मई…

    Read more

    सारंगढ़ में गूंजी कन्या विवाह शहनाई

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 96 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में*   *मंत्री टंकराम वर्मा ने नवदम्पत्तियों को भेंट किए 35-35 हजार के चेक, सुखी जीवन का दिया मंत्र*…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    मंगल पांडे को सम्राट कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की हो सकती है 2 वजहें, जानिए क्या-क्या

    मंगल पांडे को सम्राट कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की हो सकती है 2 वजहें, जानिए क्या-क्या

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस