Ro no D15139/23

सांकेतिक भाषा दिवस पर दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा का हुआ प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित करने हेतु आयोजित विशेष सप्ताह के अंतर्गत कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार 15 दिसंबर को शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी में सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं-बालाजी दिव्यांग आवासीय विद्यालय नगरी, एक्जेक्ट फाउंडेशन रुद्री, सार्थक गौरीशंकर श्रीवास्तव सेवा समिति तथा शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान कुरूद के दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही खेलकूद, ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौकरण साहू ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं, उनमें असीम प्रतिभा छिपी है। समाज और शासन का दायित्व है कि उन्हें समान अवसर, शिक्षा और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाना आवश्यक है।
डिप्टी कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • Related Posts

    कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    *‘गौरा’ -राष्ट्रीय दृश्य कला प्रदर्शनी* रायपुर, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) गौरा में आपका स्वागत है। यह प्रदर्शनी आने वाले सभी लोगों के लिए खुशी, प्रेरणा और चिंतन का…

    Read more

    बजट क्वेस्ट 2026: MY भारत छत्तीसगढ़ ने महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन किया

    **रायपुर | बजट क्वेस्ट 2026 — राष्ट्रीय स्तर** भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत, MY भारत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘बजट क्वेस्ट 2026’ के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह