Ro no D15139/23

बलौदाबाजार जिले के 734 मत्स्य कृषकों को शतप्रतिशत अनुदान में फिंगरलिंग का वितरण

रायपुर । छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर जिले के सभी विकासखण्डों के 734 मत्स्य कृषकों को विभागीय 50 प्रतिशत फिंगरलिंग वितरण योजना अनर्गत गौड़ खनिज न्यास मद् एवं मछली पालन विभाग के अभिसरण से शत् प्रतिशत अनुदान में फिंगरलिंग मत्स्य कृषकों को वितरण किया गया है।
विभागीय 50 प्रतिशत फिंगरलिंग योजना अन्तर्गत प्रति मत्स्य कृषक प्रति हेक्टेयर जलक्षेत्र में 4000 रुपये का फिंगरलिंग दिये जाने का प्रावधान है जिसमें 2 हजार रुपये हितग्राही अंश एवं 2 हजार रुपये विभाग से अनुदान स्वरूप फिंगरलिंग प्रदाय किया जाता है। जिले के चयनित मत्स्य कृषकों जिन्हे नियमानुसार जलक्षेत्र (तालाब/जलाशय) 10 वर्षीय पट्टे पर विभाग द्वारा प्रदाय किया गया है, ऐसे मत्स्य कृषकों का हितग्राही अंश गौड़ खनिज न्यास मद् से स्वीकृत किया गया है।
जिले के मत्स्य कृषकों को शत् प्रतिशत अनुदान में फिंगरलिंग प्रदाय करने का मुख्य उद्देश्य है कि स्थानीय स्तर पर मत्स्य कृषकों को रोजगार, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। साथ ही साथ समस्त जलक्षेत्रों का उपयोग कर मछली पालन किया जाना है तथा मत्स्य कृषकों को शत् प्रतिशत अनुदान में मत्स्य बीज प्रदाय करने का उद्वेश्य जिले के मत्स्योत्पादन में वृद्धि करना है।

  • Related Posts

    बगीचा के सरडीह ग्राम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि स्वच्छ एवं हरित पंचायत थीम में देशभर में मिला तीसरा स्थान दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

    जशपुरनगर 31 मार्च 2026/ जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरडीह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  स्वच्छ…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत