Ro no D15139/23

श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर में स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाईयों का किया गया वितरण

छत्तीसगढ़ रजत जयंती
राजनांदगांव 12 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के औद्योगिक क्षेत्र टेड़ेसरा के नवीन शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने श्रमिकों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच कराने तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारी से ग्रसित पाए जाने वाले श्रमिकों को श्रम विभाग अंतर्गत संचालित मंडलों के पात्रतानुसार आवेदन कराकर लाभान्वित किया जाएगा।
श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर में अपंजीकृत श्रमिकों को पात्रतानुसार नवीन पंजीयन एवं नवीनीकरण कार्य किया गया तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों एवं आसपास क्षेत्र के लगभग 300 से अधिक श्रमिक शामिल हुए। इस दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 50 श्रमिकों का स्वास्थ्य जांच कर 29 रोगियों  को आवश्यकतानुसार दवाई एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी गई। ईएसआईसी औषधालय द्वारा लगभग 115 श्रमिकों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 65 श्रमिकों का स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाई वितरण किया गया। शिविर में श्रम विभाग राजनांदगांव द्वारा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पात्रता अनुसार 19 श्रमिकों का नवीन पंजीयन एवं 9 श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!