Ro no D15139/23

स्व-सहायता समूहों को लाख किट का वितरण

*ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

रायपुर, 08 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप द्वारा प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित बेनूर एवं फरसगांव के स्व-सहायता समूहों को लाख किट का वितरण किया गया। जिले में लाख पालन को बढ़ावा देने और ग्रामीणों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत बेनूर एवं फरसगांव क्षेत्र में लाख पालन परियोजना तैयार की गई है।

परियोजना के क्रियान्वयन के लिए स्व-सहायता समूहों के माध्यम से लाख पालन करने वाले किसानों का सर्वेक्षण किया गया। लाख पालन परियोजना का शुभारंभ वर्ष 2025-26 से किया गया है। इन क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले लाख पोषक वृक्षों पर वैज्ञानिक पद्धति से लाख उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्व-सहायता समूहों को लाख किट वितरित किए गए हैं, इससे पारंपरिक पद्धतियों की बजाय आधुनिक तरीकों से अधिक गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ लाख उत्पादन संभव होगा, जिससे किसानों और समूहों को लंबे समय तक बेहतर आर्थिक लाभ मिल सकेगा।

लाख किट वितरण से स्व-सहायता समूहों, विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार का सशक्त अवसर प्राप्त होगा। इससे उनकी नियमित आमदनी में वृद्धि होगी और वन आधारित आजीविका को नए आयाम मिलेंगे। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा ।

  • Related Posts

    खरीफ 2026 में कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने हेतु पात्र कृषक एकीकृत किसान पोर्टल एवं एग्रीस्टेक पोर्टल में कराये समयावधि में पंजीयन

      कोरबा 17 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ शासन, कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग रायपुर द्वारा प्रदेश में फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन, उत्पादकता में वृद्धि करने, फसल कास्त लागत में कमी…

    Read more

    स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास

    *सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से किया रैंप वॉक*   रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान