Ro no D15139/23

शासन की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का किया गया वितरण

कोरबा 15 मई 2025/सुशासन तिहार अन्तर्गत तृतीय चरण में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं पर आधारित प्रचार सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान विभाग द्वारा जिले में किये गये महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों को बताया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग के श्री मनीष यादव द्वारा पाली ब्लाक के माखनपुर, चैतमा, कोरबा ब्लाक के कोरकोमा, भैसमा, उरगा, करतला ब्लाक के तुमान, पोंड़ीउपरोड़ा ब्लाक के पिपरिया, कोरबी, कटघोरा ब्लाक के सलोरा क में प्रदर्शनी लगाकर प्रचार सामग्री- हम सबके राम, सुशासन के नवीन आयाम, आदिवासियों का उत्थान, विष्णु का सुशासन, जनादेश परब रिपोर्ट कार्ड, खुशियों का आशियाना, छत्तीसगढ़ जनमन आदि का वितरण किया गया। प्रदर्शनी में पहुंचे सिलयारीभाठा के संतराम ने बताया कि उन्होंने पेंशन के लिये आवेदन दिया था। आवेदन पर निराकरण हो गया है। उन्हें पेंशन प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। संतराम ने बताया कि शासन द्वारा योजनाओं पर आधारित प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है। इसके अलावा शिविर स्थल पर महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से जुड़ी सफलता की कहानी प्रदर्शित की गई है। इन्हें पढ़कर हमें भी प्रेरणा मिल रही है। ग्राम सूपातराई के मोहितराम मैत्री ने बताया कि उन्हें शासन की योजना के तहत सिंचाई पंप प्राप्त हुआ है। शिविर स्थल पर योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री को पढ़कर कोई भी योजना का लाभ उठा सकता है। निश्चित इनसे हम सभी को लाभ मिलेगा।  धवलपुर के अभिषेक कुमार ने कहा कि उनका भी जाब कार्ड बन गया है। शिविर में अधिकारियों के माध्यम से विभाग की योजनाओं की जानकारी मिल रही है। प्रचार सामग्री से शासन की योजनाओं की जानकारी मिलेगी और वे भी योजनाओं के संबंध में अन्य किसी को बता पायेंगे। शिविर में पहुंची ग्राम तुमान की साबरमती, कुसुम बाई, कमला कंवर, रागिनी ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त होती है। यह राशि हर माह वे खाते से निकाल लेती हैं। राशि का उपयोग घर के जरूरी खर्चों के लिये किया जाता है। जनमन पत्रिका पाकर महिलाओं ने कहा कि इसे पढ़कर शासन की गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पायेंगी।
  • Related Posts

    कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से शिक्षा और आवास कार्य को सहारा

    कोरबा, 03 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसी प्रभावी नीतियों को अमल में लाया है, जिनसे अन्नदाताओं…

    Read more

    होली पर्व पर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में  जारी रहेंगी आपात सेवाएँ

      कोरबा, 3 मार्च 2026/मेडिकल कॉलेज संबंध चिकित्सालय (100 बेड हॉस्पिटल), कोरबा में होली त्योहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। डीन…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी