Ro no D15139/23

20 मई के प्रस्तावित दवा व्यापार बंद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, अस्पताल और जन औषधि केन्द्र खुले रहेंगे

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिए निर्देश, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने पर जोर

आमजन अफवाहों पर न दें ध्यान, जरूरत पड़ने पर अधिकृत मेडिकल स्टोर से करें संपर्क

 

धमतरी, 18 मई 2026/ धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा दिनांक 20 मई 2026 को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आमजन, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सहायक औषधि नियंत्रक को आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयों, आपातकालीन स्वास्थ्य उत्पादों, चिकित्सकीय सामग्री तथा स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखने एवं जिले के समस्त शासकीय अस्पताल, निजी नर्सिंग होम एवं अस्पताल फार्मेसी, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र तथा श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स नियमित रूप से खुले रहने एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है ।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता पड़ने पर निकटतम शासकीय स्वास्थ्य संस्था अथवा अधिकृत मेडिकल स्टोर से संपर्क करें।

इसके अतिरिक्त जिले के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में आकस्मिक चिकित्सा सेवाएँ, इमरजेंसी वार्ड, प्रसूति सेवाएँ एवं आवश्यक उपचार सेवाएँ पूर्ववत संचालित रहेंगी। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को पर्याप्त दवा भंडारण एवं आवश्यक चिकित्सकीय सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए हैं।

वही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पूर्व से ही नियमित उपयोग में आने वाली दवाइयाँ एवं जीवन रक्षक औषधियाँ डॉक्टर की पर्ची के आधार पर समय रहते प्राप्त कर लें। विशेष रूप से गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएँ तथा बच्चों के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ एवं समस्त मेडिकल स्टोर्स संचालकों से अपेक्षा की गई है कि वे जनस्वास्थ्य हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयों एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने में प्रशासन को सकारात्मक सहयोग प्रदान करें।

// पाराशर/:

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!