Ro no D15139/23

नशे के विरुद्ध जिला प्रशासन सख्त, नशामुक्ति के प्रभावी संचालन हेतु विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्व

जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी को रोकने और नशामुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा  व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। इस हेतु  अलग-अलग विभागों को विशिष्ट उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं ताकि जिले में नशामुक्ति के प्रयासों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाया जा सके।
पंचायतों और निकायों में निकलेगी साप्ताहिक रैलियां
प्रशासन ने जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों को मुख्य भूमिका सौंपी है।  कोरबा, कटघोरा, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा और करतला जैसे क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के स्तर पर गठित ’भारत माता वाहिनी’ को सक्रिय किया जाएगा। साथ ही कोरबा, दीपका, बांकी मोंगरा, कटघोरा, छुरीकला व पाली  नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में  अब हर सप्ताह अनिवार्य रूप से नशामुक्ति रैलियां आयोजित की जाएंगी और राज्य स्तरीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14446 का व्यापक प्रचार किया जाएगा।
नुक्कड़ नाटकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए जागरूकता
महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे समाज में नशे के विरुद्ध एक सकारात्मक वातावरण तैयार करें। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़-नाटकों का मंचन किया जाएगा। साथ ही, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से हर सेक्टर के गांवों और वार्डों में साप्ताहिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
नशामुक्ति केंद्रों की होगी सख्त मॉनिटरिंग
स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग को नशामुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) और समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को जिम्मेदारी दी गई है कि वे केंद्रों में मरीजों की संख्या और उपचार की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग करें। मुड़पार स्थित नशामुक्ति केंद्र के प्रबंधन को भी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने निर्देशित किया गया है।

  • Related Posts

    ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश

    लखनपुर के ग्राम कटकोना में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, खदान से जुड़े विषय पर ग्रामीणों को दिया भरोसा*   *ग्रामीणों के हितों की रक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, किसी भी स्तर…

    Read more

    भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

    *अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना की प्रेरणा: श्री राजेश अग्रवाल*   *छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में अटल जी का योगदान सदैव स्मरणीय…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!