Ro no D15139/23

अवैध धान संग्रहण पर जिला प्रशासन की सख्ती, 486 क्विंटल धान जप्त

नवपदस्थ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से सघन जांच और कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में आज राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने अम्बिकापुर शहर में कार्रवाई करते हुए महामाया ट्रेडिंग, भगवती ट्रेडिंग एवं  श्याम ट्रेडिंग के परिसरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान इन तीनों प्रतिष्ठानों में बड़ी मात्रा में धान का भंडारण पाया गया, जिसके संबंध में संबंधित व्यापारियों द्वारा वैध अनुमति अथवा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
दस्तावेजों के अभाव में टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 486 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया। जप्त किए गए धान को सुरक्षित रूप से अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य लागू प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।
जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संचालित है और किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए अवैध संग्रहण, जमाखोरी एवं अनियमित व्यापार पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संयुक्त टीमों द्वारा निरंतर निरीक्षण कर ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर   अजीत वसंत ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिले में अवैध रूप से धान का संग्रहण, परिवहन या नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि वे शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वैध दस्तावेजों के साथ ही धान का क्रय-विक्रय करें।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!