Ro no D15139/23

30 नवंबर तक एग्रीस्टैक पंजीयन पूरा करें : जिला प्रशासन की अपील

कलेक्टर के निर्देश : सभी पात्र किसान समय-सीमा में करें एग्रीस्टैक पंजीयन

धमतरी । कृषि विभाग ने बताया है कि एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया आगामी 30 नवंबर 2025 तक खुली हुई है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सभी पात्र कृषकों का पंजीयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराएं तथा इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए विशेष अभियान चलाकर सुनिश्चित करें।

किसानों के लिए पंजीयन की सुविधा CSC (लोक सेवा केंद्र), तहसीलदार की आईडी तथा स्वयं ऑनलाइन पंजीयन के रूप में उपलब्ध है। जिले में FRA तथा डुबान से संबंधित कार्य फिलहाल स्थगित रहेंगे, जिनकी सूचना बाद में पृथक रूप से जारी की जाएगी। निर्धारित अवधि के उपरांत यदि किसी किसान का पंजीयन छूट जाता है, तो इसकी संपूर्ण ज़िम्मेदारी संबंधित अधिकारी या नोडल प्रभारी की होगी। समिति लॉगिन में कृषक एवं संस्थागत कैरी फ़ॉरवर्ड, कृषक नवीन पंजीयन, नॉमिनी संशोधन और रकबा/फसल संशोधन की सुविधाएँ उपलब्ध हैं,

जबकि तहसील लॉगिन में संस्थागत नवीन पंजीयन, रेंगहा/अधिया पंजीयन, संयुक्त पंजीयन, डुबान पंजीयन, कृषक एवं संस्थागत निरस्तीकरण तथा रकबा संशोधन की सेवाएँ उपलब्ध हैं। रकबा संशोधन, कैरी फ़ॉरवर्ड और टोकन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए समस्त सोसाइटी को 30 नवंबर 2025 तक संशोधन का प्रावधान दिया गया है। सभी कृषकों से अनुरोध है कि वे अपने खातों के सभी खसरा नंबरों की प्रविष्टि एग्रीस्टैक पोर्टल में लोक सेवा केंद्र के माध्यम से अवश्य कराएं तथा प्रविष्टि पूर्ण होने के बाद एग्रीस्टैक की सूची एवं आधार कार्ड की प्रति लेकर समिति में जाकर आवश्यक सुधार समय-सीमा के भीतर करवा लें। पंजीयन पूर्ण होने से किसानों को कृषि योजनाओं, अनुदानों, फसल बीमा, समर्थन मूल्य खरीद सहित विभिन्न लाभों का समय पर लाभ मिल सकेगा और भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या से बचाव होगा।

जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर अधिकतम किसानों को पंजीयन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसान किसी भी सहायता के लिए CSC केंद्र, समिति, तहसील कार्यालय या ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…