Ro no D15139/23

एसआईआर के संबंध में जिला एवं विधानसभा स्तर का बैठक सम्पन्न

जिले के सर्व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी रहे उपस्थित

जशपुरनगर 14 नवम्बर 2025/ जिला कार्यालय जशपुर के सभा कक्ष में जिले के सर्व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ एसआईआर के संबंध में जिला एवं विधानसभा स्तर का बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में आयोग के पोर्टल https://ceochhattisgarh.nic.in/ में जाकर मतदाता सूची, सरल क्रमांक, ईपिक नम्बर, वर्ष 2003 के मतदाता सूची को पोर्टल से डाउनलोड कर एवं मतदान केन्द्रवार सूची प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में मतदाता स्वयं https://voters.eci.gov.in/ में जाकर अपने गणना पत्रक भर सकते हैं तथा बीएलओ द्वारा 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरण एवं गणना पत्रक पूर्ण भराया जाकर बीएलओ एप्प के माध्यम से ऑनलाईन प्रविष्टी की जायेगी। सर्व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत किये जा रहे कार्य को सरल सुगम बनाने हेतु बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से सहयोग करने की अपेक्षा की गई एवं व्यापक प्रसार कर सभी मतदाताओं का निर्धारित तिथि तक पूर्ण करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में श्री प्रदीप कुमार साहू, अपर कलेक्टर, श्री हरिओम द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री विश्वास राव मस्के, अनुविभागीय अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी जिला मंत्री भाजपा श्री संतोष कुमार सिंह,   इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री सहस्त्रांशु पाठक, संजीव कुमार भगत, अमित महतो एवं बहुजन समाजवादी पार्टी से मशीस कुमार रोशन, जितेन्द्र राम प्रजापति तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल