Ro no D15139/23

धान उपार्जन के सफल कियान्वयन हेतु आरंभिक तैयारी हेतु जिला व खण्ड स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण का होगा आयोजन

कोरबा 28 अक्टूबर 2025/खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य आगामी 15 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ होगा। जिले के 41 सहकारी समितियों के 65 धान उपार्जन केन्द्रो में माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जाएगी। धान उपार्जन के सफल कियान्वयन हेतु धान उपार्जन केन्द्रो में आरंभिक तैयारी की समीक्षा हेतु जिला स्तर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता एवं अनुविभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।

जिसके अंतर्गत 30 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित होगी। जिसमें सभी अनुविभागीय अधिकारी  राजस्व, उप पंजीयक सहकारी संस्थान, उप संचालक कृषि,  जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला विपणन अधिकारी, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, मंडी सचिव कृषि उपज मंडी,  सर्व नोडल अधिकारी धान उपार्जन केंद्र, सर्व समिति प्रबंधक व फड़ प्रभारी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
इसी प्रकार 31 अक्टूबर 2025 को सभी अनुविभाग स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित होगी। जिसमें सम्बंधित अनुविभाग स्तर के तहसीलदार/ नायब तहसीलदार , अनुविभाग अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी, राजस्व निरीक्षक/पटवारी,  जिला विपणन कार्यालय  व कृषि उपज मंडी के अधिकारी/कर्मचारी, अनुविभाग क्षेत्र के शाखा प्रबंधक / पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, संबंधित अनुविभाग क्षेत्र के सभी सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक, फड़ प्रभारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल होंगे।
बैठक सह प्रशिक्षण में धान खरीदी केन्द्रो में चेकलिस्ट अनुसार आवश्यक व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी दी जाएगी । साथ ही उपार्जन केन्द्रो में मानक आकार के स्टैक निर्माण, किस्मवार स्टैकिंग, ट्रायल रन, टोकन, एसओपी,  बारदाना मिलान, लेखांकन एवं साप्ताहिक भौतिक सत्यापन सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं के सम्बंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!