Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक संपन्न

जशपुरनगर 27 फरवरी 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विगत दिवस जिला जशपुर की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास समिति जिला जशपुर की बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में केंद्र सरकार की सहकार से समृद्धि  परिकल्पना के तहत वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाने के संबंध में व्यापक चर्चा हुई जिसमें वर्ष 2025 के प्रत्येक माह में सहकार से समृद्धि अंतर्गत सहकारी समितियों, पंचायतों तथा विकास खंडों में होने वाले गतिविधियों का कैलेंडर जारी किया गया। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 अंतर्गत कैलेंडर अनुसार जिला जशपुर के विभिन्न सहकारी समितियों में, पंचायत मुख्यालयों में, ग्रामों में एवं विकासखंड मुख्यालयों में माहवार कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। फरवरी 2025 में 24, मार्च 2025 में 116, अप्रैल 2025 में 591, मई 2025 में 296, जून 2025 में 122, जुलाई 2025 में 112, अगस्त 2025 में 146, सितंबर 2025 में 271, अक्टूबर 2025 में 473, नवंबर 2025 में 25 तथा दिसम्बर 2025 में 47 गतिविधियां आयोजित किया जावेगा। इस प्रकार पूरे वर्ष में 2223 गतिविधियां आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में सदस्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू उप संचालक कृषि, जिला खाद्य अधिकारी, उप संचालक पशुपालन, सहायक संचालक मत्स्य पालन, उप संचालक जनसंपर्क विभाग, नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक एवं क्ब्क्ब् के संयोजक सदस्य सहायक आयुक्त सहकारिता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया शुभारंभ

    जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जिला अस्पताल के पास 27 लाख की लागत से स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का जशपुर पुलिस लाइन हेलिपैड में हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज पुलिस ग्राउंड हेलीपैड जशपुर पहुंचे जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रम  मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, अध्यक्ष श्री रामप्रताप…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….