Ro no D15139/23

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान हेतु जिला समन्वय बैठक संपन्न

*अभियान एक जनआंदोलन के रूप में मनाया जाए: कलेक्टर*

*धमतरी, 13 सितम्बर 2025 |. आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिला धमतरी में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जायेगा ।
इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता बीते शुक्रवार को कलेक्टर सभा कक्ष में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित हुई ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य इस अभियान के सफल संचालन हेतु जिला समस्त विभागों एवं संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।*
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी से यह अभियान एक जनआंदोलन के रूप में मनाया जाए । सभी संबंधित विभाग समन्वय और सहयोग एवं गंभीरता से कार्य करेंगे,।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण अभियान के जिला नोडल अधिकारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत होंगे। बैठक में धमतरी नगरनिगम, महिला बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य समिति सदस्य, अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।*
*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू .एल.कौशिक ने बताया कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार एवं सशक्त समाज की आधारशिला है”। अतः इस अभियान के माध्यम से जिले की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सकारात्मक बदलाव लाना हमारा लक्ष्य होगा। “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” को सभी विभाग अपने विभागीय कार्यक्रमों से जोड़कर प्रभावी रूप से लागू करना मुख्य उद्देश्य होगा।*
*कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रिया कंवर ने बताया कि इस अभियान के तहत महिला एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया नियंत्रण, क्षयरोग उन्मूलन, रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता कैम्प तथा स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अभियान के दौरान निजी सोनोग्राफी संस्थाओं से भी सहयोग लिया जायेगा, इस दौरान निजी संस्था द्वारा उच्च जोखिम के माताओं का निःशुल्क सोनोग्राफी निजी संस्थाओं द्वारा किया जायेगा।*

  • Related Posts

    मोबाइल ऐप आधारित सर्वे से कमार जनजाति के विकास को मिलेगी नई दिशा

    धमतरी, 12 अप्रैल 2026/- धमतरी जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) कमार समुदाय के सर्वेक्षण हेतु भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के मार्गदर्शन में एक अभिनव मोबाइल ऐप आधारित पहल…

    Read more

    खेल, नई ऊर्जा: धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

    गंगरेल की रेत पर खेला गया रोमांच: धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता धमतरी, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह