Ro no D15139/23

जिला शिक्षा अधिकारी ने ली प्राचार्य सेजेस,पीएमश्री,डीएव्ही पब्लिक स्कूल की समीक्षा बैठक बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार एवं शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन हेतु  दिए आवश्यक निर्देश

अम्बिकापुर 04 जून 2026/  जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा की अध्यक्षता में जिले के समस्त सेजेस, पीएमश्री एवं डीपीआई पब्लिक स्कूलों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणामों की विस्तृत समीक्षा करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा आगामी सत्र की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को बधाई देते हुए अन्य विद्यालयों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्राचार्यों को विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ समन्वय स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान कुछ विद्यालयों के परीक्षा परिणाम अपेक्षानुरूप नहीं पाए जाने पर चिंता व्यक्त की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों की दर्ज संख्या बढ़ाने, पालकों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नामांकन में वृद्धि करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेने वाले शिक्षकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में ड्रॉपआउट विद्यार्थियों का सर्वेक्षण कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने तथा कक्षा 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों को ओपन स्कूल के माध्यम से कक्षा 10वीं की परीक्षा दिलाने के प्रयास करने पर विशेष जोर दिया गया।

प्राचार्यों द्वारा विद्यालयों में सीटों की कमी के कारण प्रवेश संबंधी कठिनाइयों की जानकारी दिए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर सीट वृद्धि हेतु प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त विद्यालयों में नशामुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता शिक्षा हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने, वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने तथा विद्यालय परिसरों में अनिवार्य रूप से ग्रीन फेंसिंग कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यों से प्राप्त निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सतत सुधार हेतु कार्य करने तथा समय-समय पर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की अपेक्षा व्यक्त की।

  • Related Posts

    बिहान की दीदियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को राखी बांधकर दी बधाई, साझा किए गुजरात भ्रमण के अनुभव

      कबीरधाम जिले के 17 बिहान समूहों की दीदियों और 17 पशुपालकों को गुजरात के बनासकाठा के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया था रायपुर, 27 अगस्त 2026/ कबीरधाम जिले के…

    Read more

    बैंक सखी बनकर ग्रामीणों के लिए सहूलियत का माध्यम बनीं ललिता बघेल

      तीन ग्राम पंचायतों में घर-घर पहुंच रहीं बैंकिंग और लोक सेवा केंद्र की सुविधाएं, अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान महतारी वंदन, पेंशन, छात्रवृत्ति से लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक