Ro no D15139/23

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण, गणना प्रपत्रों के वितरण प्रक्रिया में गति लाने एवं बीएलओ ऐप में मार्क करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 10 नवम्बर 2025/   भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची अद्यतन कार्य को गति देने के उद्देश्य से आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, अम्बिकापुर तहसीलदार श्री उमेश बाज भी मौजूद थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे गणना प्रपत्र के वितरण प्रक्रिया की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भोसकर ने शहरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नेहरू वार्ड क्रमांक 25 सत्तीपारा और महामाया वार्ड क्रमांक 37 जरहागढ़ का दौरा किया। जहां उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया की प्रगति एवं गणना प्रपत्र की वितरण प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को मतदाताओं द्वारा फॉर्म भरने के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के संबंध में निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी गणना प्रपत्र समय पर उपलब्ध कराए जाएं तथा पात्र मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची अद्यतन कार्य में किसी भी प्रकार की चूक से बचना आवश्यक है, हर योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल होना चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र लोधिमा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के घर-घर विजिट, गणना प्रपत्र वितरण एवं बीएलओ ऐप में प्रपत्र वितरण मार्क को लेकर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि गणना प्रपत्रों का वितरण बढ़ाएं एवं शत-प्रतिशत बीएलओ ऐप में प्रपत्र वितरण मार्क करना सुनिश्चित करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सभी कर्मचारियों को सतर्कता, गंभीरता और नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा, ताकि आगामी निर्वाचन के लिए मतदाता सूची शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन तैयार हो सके।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित 5 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे आवेदन

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर…

    Read more

    जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने दिए गए निर्देश

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।  बैठक में…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए