Ro no D15139/23

जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चम्पावत जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल

 

 

– नागरिकों से संवाद कर सुनी समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

*- सुशासन तिहार अंतर्गत डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल मैदान बसंतपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन*

*- शिविर में पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत 3 हितग्राहियों को ऋण पत्र, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, आयुष्मान कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस किया गया प्रदान*

*- नोनी सुरक्षा प्रमाण पत्र का किया गया वितरण*

राजनांदगांव 05 जून 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के प्रभारी सचिव श्री अविनाश चम्पावत आज डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे। सुशासन तिहार अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 41, 42, 43 व 46 के लिए जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। जिले के प्रभारी सचिव श्री अविनाश चम्पावत ने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव श्री चम्पावत ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत जनमानस की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए कार्य किया जा रहा है, ताकि आम जनता को आसानी से त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने शिविर में उपस्थित महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य हितग्राहियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। जिले के प्रभारी सचिव श्री अविनाश चम्पावत ने शिविर में लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया एवं नागरिकों को शासन की योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए कहा। उन्होंने शिविर में नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया। शिविर में 201 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मांग के 180 तथा शिकायत 21 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने पिछले एक वर्ष में जिले में किए गए विकास कार्यों एवं शासन की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले में पिछले एक वर्ष में बड़ी संख्या में आवासों का निर्माण हुआ है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 100 आवास पूर्ण हो रहे हैं। नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत राज्य का पहला पूर्ण आवास भी राजनांदगांव जिले में तैयार हुआ है। उन्होंने बताया कि राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। पिछले एक वर्ष में 17 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें 12 हजार से अधिक अविवादित खाता विभाजन, नामांतरण एवं सीमांकन के मामले ग्राम पंचायत स्तर पर ही निराकरण किए गए। इससे ग्रामीणों का समय एवं धन दोनों की बचत हुई है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में लखपति दीदी योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य से 150 प्रतिशत अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र में खेल एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नालंदा परिसर, 2000 सीट क्षमता वाले ऑडिटोरियम, दिग्विजय स्टेडियम के उन्नयन, नए एस्ट्रोटर्फ तथा क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि शहर के रानीसागर एवं बूढ़ासागर के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए शासन द्वारा 40 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घर-घर कचरा पृथक्करण के लिए 42 हजार से अधिक परिवारों को 84 हजार डस्टबिन वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में 3200 से अधिक सौर ऊर्जा कनेक्शन स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिला अस्पताल के उन्नयन के लिए 3 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से कार्य कराया गया है, जिसका लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही नए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का निर्माण भी किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने जिले में चलाए जा रहे पोट्ठ लईका पहल, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों, फसल चक्र परिवर्तन के संबंध में जानकारी दी।
शिविर में राजस्व, विद्युत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक सेवा केन्द्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य, नल कनेक्शन, खाद्य विभाग, नजूल, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, परिवहन, लीड बैंक, पशुधन सहित विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत 3 हितग्राहियों को ऋण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राईविंग लायसेंस, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नोनी सुरक्षा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लर्निंग लायसेंस, श्रवण यंत्र तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लोन स्वीकृति पत्र सहित अन्य योजनाओं ने लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, श्री शिव वर्मा, श्री देवशरण सेन, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री गौतम पाटिल, संबंधित वार्ड के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला