Ro no D15139/23

जिला प्रभारी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रभारी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर सरगुजा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति और विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर    विलास भोसकर भी उपस्थित रहे।

कस्तुरबा आवासीय विद्यालय झिरमिटी में औचक निरीक्षण
जिला प्रभारी सचिव डॉ. सिंह ने सबसे पहले कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, झिरमिटी का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने स्कूल बैंड की धुन पर उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से संवाद करते हुए भोजन व्यवस्था, आवासीय सुविधाएं,पढ़ाई की स्थिति,पुस्तकें और अध्ययन सामग्री, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।जिला प्रभारी सचिव डॉ. सिंह ने छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं जिला प्रभारी सचिव ने शासकीय माध्यमिक शाला जजगा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति एवं अटेंडेंस प्रक्रिया, कक्षा संचालन, अध्ययन सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में शिक्षण गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस दौरान एसडीएम   बनसिंह नेताम, उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ    वेद प्रकाश गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

  • Related Posts

    सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ के अभिसरण से सकीना बनीं उद्यमी, निर्माण कार्यों में बढ़ रही ‘साईं बाबा समूह’ की आजीविका

      अम्बिकापुर 27 अप्रैल 2026/   छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली ‘बिहान’ (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) योजना महिलाओं के जीवन में सामाजिक और आर्थिक बदलाव का बड़ा…

    Read more

    जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में आज

      अम्बिकापुर 27 अप्रैल 2026/   उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा आज 28 अप्रैल 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 4ः00…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग