Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक, निवेशकों को मिले आश्वासन

निवेशकों को मिलेगा अनुकूल वातावरण, उद्योग स्थापना में प्रशासन देगा पूरा सहयोग : कलेक्टर श्री मिश्रा

धमतरी, 04 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY जिले में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने एवं निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जिला निवेश प्रोत्साहन समिति, धमतरी की बैठक कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में  कलेक्टर कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में समिति के समस्त सदस्यगणों के साथ औद्योगिक क्षेत्र श्यामतराई, धमतरी के निवेशकगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा राज्य शासन की नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30, जो कि (01 अक्टूबर 2024) से प्रभावशील है, के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस नीति के अंतर्गत उद्योगों को पूंजी निवेश अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टाम्प शुल्क में छूट, विद्युत शुल्क में रियायत सहित विभिन्न प्रकार की वित्तीय एवं गैर-वित्तीय सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं, जिससे निवेशकों को उद्योग स्थापना में सहूलियत प्राप्त होगी।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि नई औद्योगिक नीति में सेवा क्षेत्र को पहली बार सम्मिलित किया गया है, जिससे न केवल औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की व्यापक संभावनाएँ भी विकसित होंगी। उन्होंने निवेशकों से नीति के प्रावधानों का अधिकतम लाभ उठाने एवं जिले में उद्योग स्थापना के लिए आगे आने का आह्वान किया।
बैठक में निवेशकों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र श्यामतराई से संबंधित विभिन्न समस्याओं, आवश्यक सुविधाओं एवं अनुमोदनों को लेकर सुझाव एवं मांगें रखी गईं। कलेक्टर ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्योग स्थापना हेतु आवश्यक समस्त विभागीय स्वीकृतियाँ एवं अनुमोदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रदान किए जाएँ, ताकि निवेशकों को किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक में निवेशकों ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक निवेश की संभावना जताई। बैठक में  प्रभारी जिला महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र   प्रशांत चंद्राकर उपस्थित थे।
क्रमांक-10/1703/पाराशर

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ की 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की

    रायपुर, 26 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर…

    Read more

    ग्राम घुपसाल में जल संवर्धन फसल परिवर्तन में उत्कृष्ट कार्य के लिए किसानों को किया गया सम्मानित

    राजनांदगांव 26 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम घुपसाल में जिले के अंदर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रीष्मकालीन…

    Read more

    NATIONAL

    वीडियो: इजरायल के PM का ‘देसी अवतार’, मोदी जैकेट में नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज

    वीडियो: इजरायल के PM का ‘देसी अवतार’, मोदी जैकेट में नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज

    जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

    जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

    बांग्लादेश में समुद्री लुटेरों की आहट, सुंदरबन में भारत ने कसा सुरक्षा घेरा

    बांग्लादेश में समुद्री लुटेरों की आहट, सुंदरबन में भारत ने कसा सुरक्षा घेरा

    पीएम मोदी का इजरायल दौरा: आयरन बीम से ‘सुदर्शन चक्र’ होगा और भी घातक

    पीएम मोदी का इजरायल दौरा: आयरन बीम से ‘सुदर्शन चक्र’ होगा और भी घातक

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़,  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात