Ro no D15139/23

जिला स्तरीय बैडमिंटन ओपन नॉकआउट प्रतियोगिता 22 एवं 23 नवम्बर को

मिनी इंडोर स्टेडियम सलियाटोली कुनकुरी में आयोजित होगा प्रतियोगिता
पंजीयन की अंतिम तिथि 18 नवम्बर

जशपुरनगर 07 नवम्बर 2025 / जिला बैडमिंटन संघ जशपुर द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन ओपन नॉकआउट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 22 एवं 23 नवम्बर 2025 को मिनी इंडोर स्टेडियम सलियाटोली कुनकुरी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 18 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजेता पुरुस्कार 11 हजार रूपए नगद राशि, ट्राफी एवं राज्य स्तरीय बैडमिंटन सीनियर ओपन प्रतियोगिता के मुख्य रूप में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। इसी तरह उपविजेता पुरुस्कार की  5100 रूपए नगद राशि एवं ट्राफी है।
यह प्रतियोगिता केवल जशपुर जिले के खिलाड़ियों के लिए आयोजित है जिले से बाहर के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। किसी भी कार्यक्रम में 15 से कम पंजीयन होने पर कार्यक्रम निरस्त किया जायेगा। सभी खिलाडियों को पंजीयन के समय ही अपना आधार कार्ड की छाया प्रति जमा करना होगा। प्रतियोगिता हेतु निर्धारित दिवस को बैच प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व खिलाड़ी की उपस्थिति की जानकारी समिति को देनी होगी निर्धारित समय में उपस्थित नहीं होने पर वॉक ओवर माना आयेगा। सम्पूर्ण प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी की यूनिफार्म एवं नॉन मार्किंग जूते पहनना अनिवार्य होगा। सभी मैच योनेक्स 350 शटल से होगा। किसी भी विवाद में कौल समिति एवं निर्णायक समिति का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। खेल स्थल पर रियायती दर पर चाय, काफी, नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराया जायेगा। प्रतियोगिता में क्वाटर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को दूसरे दिन के खेल के लिए निशुल्क आवास की सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा।
पंजीयन एवं अधिक जानकारी हेतु आयोजक समिति व जिला बैडमिंटन संघ जशपुर के मोबाईल नम्बर 6267644242, 9329441714, 7804866592 से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल